IND Vs NZ 4th T20 Highlights: सीरीज गंवा चुकी न्यूजीलैंड ने खोला जीत का खाता, 165 पर ढेर हुई टीम इंडिया
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैच की सीरीज का चौथा मुकाबला आज विशाखापट्टनम में खेला जा रहा है जहां भारत के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने चौथे टी20 मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 216 रन का लक्ष्य रखा। आखिर के कुछ ओवर में डेरिल मिचेल ने शानदार 39 रन की पारी खेली। न्यूजीलैंड की ओर से टिम साइफर्ट ने सर्वाधिक 62 जबकि डेवन कॉन्वे ने 44 रन की पारी खेली। दोनों ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। इस दौरान टिम साइफर्ट ने 25 गेंद में अर्धशतक जड़ा जो भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड के किसी भी खिलाड़ी का सबसे तेज अर्धशतक है। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट चटकाए। आज के मैच में टीम इंडिया एक बदलाव के साथ उतरी थी। ईशान किशन चोट के कारण नहीं खेल रहे थे, उनकी जगह अर्शदीप सिंह की वापसी हुई। टीम इंडिया पहले ही 3-0 से सीरीज अपने नाम कर चुकी है।
न्यूजीलैंड बनाम भारत: हेड टू हेड में भारत का पलड़ा भारी
हेड टू हेड की बात करें तो भारत का पलड़ा भारी रहा है। अब तक खेले गए 27 मुकाबलों में 17 में टीम इंडिया ने बाजी मारी थी जबकि 10 मुकाबला न्यूजीलैंड के नाम रहा था।
आज के मैच की प्लेइंग इलेवन-
भारत की प्लेइंग इलेवन (India Playing XI)- अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या,शिवम दुबे,कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन (New Zealand Playing XI)- टिम रॉबिन्सन, डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र,ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क, जैक फॉक्स, ईश सोढ़ी, जैकब डफी।
न्यूजीलैंड बनाम भारत आज का 4th टी20 मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट यहाँ से देखिए
nz vs ind 4th T20 Live Score: भारत को मिली पहली हार
न्यूजीलैंड ने विशाखापट्टनम में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया को 50 रन से हरा दिया। यह इस सीरीज में न्यूजीलैंड की पहली जीत है। भारत के सामने 216 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य था, लेकिन ईशान किशन की अनुपस्थिति और अभिषेक शर्मा का गोल्डन डक पर आउट होना टीम इंडिया की हार का कारण बना। बीच के ओवरों में शिवम दुबे ने जरूर 23 गेंद में 65 रन की आतिशी पारी खेली, लेकिन यह जीत के लिए काफी नहीं था। दुबे ने 15 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने ईश सोढी के एक ओवर में 29 रन बटोरे। न्यूजीलैंड की ओर से मिचेलnz vs ind 4th T20 Live Score: शिवम दुबे हुए रन आउट
दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हुए शिवम दुबे, 23 गेंद में खेली 65 रन की विस्फोटक पारी। 145 के स्कोर पर भारत को छठा झटका लगा। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 7 छक्के लगाए।nz vs ind 4th T20 Live Score: 15 गेंद में दुबे का अर्धशतक
शिवम दुबे ने 15 गेंद में अर्धशतक पूरा कर लिया। इसके साथ ही वह भारत की ओर से टी20 क्रिकेट में तीसरे सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने अपनी इस विस्फोटक पारी में 2 चौके और 6 लगाए।nz vs ind 4th T20 Live Score: ईश सोढ़ी के एक ओवर में बने 29 रन
12वां ओवर न्यूजीलैंड के लिए महंगा साबित हुआ। ईश सोढ़ी के इस ओवर में दुबे ने 3 छक्के और 2 चौके सहित 29 रन बनाए।nz vs ind 4th T20 Live Score: भारत की आधी टीम पवेलियन लौटी
भारत ने 82 रन के स्कोर पर अपना 5वां विकेट खो दिया है। रिंकू सिंह 30 गेंद में 39 रन की पारी खेलकर आउट हो गए हैं। 11वें ओवर में टीम इंडिया की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है।nz vs ind 4th T20 Live Score: संजू सैमसन फिर फेल
15 गेंद में 24 रन की पारी खेलकर सैमसन आउट हो गए। 56 रन के स्कोर पर भारत ने तीसरा विकेट गंवा दिया है। उन्हें मिचेल सैंटनर ने पवेलियन भेजा।nz vs ind 4th T20 Live Score: रिंकू और सैमसन की जोड़ी मैदान पर मौजूद
रिंकू सिंह और संजू सैमसन भारत को वापसी दिलाने के प्रयास में लगे हैं। रिंकू 14 और संजू 12 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत ने 9 रन के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिया था।nz vs ind 4th T20 Live Score: भारत को लगा दूसरा झटका
भारत ने 9 रन से स्कोर पर अपना दूसरा विकेट खो दिया है। अभिषेक के बाद अब सूर्यकुमार यादव भी आउट हो गए हैं। सूर्या को डफी ने कॉट एंड बोल्ड किया।nz vs ind 4th T20 Live Score: खाता भी नहीं खोल पाए अभिषेक
पहली गेंद पर छक्का मारने के प्रयास में अभिषेक शर्मा कॉन्वे को कैच थमा बैठे। सीरीज में वह दूसरी बार गोल्डन डक का शिकार हुए हैं।nz vs ind 4th T20 Live Score: भारत को मिला 216 रन का लक्ष्य
न्यूजीलैंड ने चौथे टी20 मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 216 रन का लक्ष्य रखा। आखिर के कुछ ओवर में डेरिल मिचेल ने शानदार 39 रन की पारी खेली। न्यूजीलैंड की ओर से टिम साइफर्ट ने सर्वाधिक 62 जबकि डेवन कॉन्वे ने 44 रन की पारी खेली। दोनों ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। इस दौरान टिम साइफर्ट ने 25 गेंद में अर्धशतक जड़ा जो भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड के किसी भी खिलाड़ी का सबसे तेज अर्धशतक है। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट चटकाए।nz vs ind 4th T20 Live Score: 200 रन के करीब न्यूजीलैंड
18वें ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर न्यूजीलैंड ने 182 रन बना लिए हैं। मिचेल 12 और फोक्स 13 रन बनाकर खेल रहे हैं।nz vs ind 4th T20 Live Score: 14 ओवर बाद न्यूजीलैंड का स्कोर
14 ओवर बाद न्यूजीलैंड ने 4 विकेट के नुकसान पर 139 रन बना लिए हैं। मिचेल और मार्क चैपमैन बल्लेबाजी कर रहे हैं। चैपमैन 4 और मिचेल 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।IND Vs NZ 4th T20, लाइव क्रिकेट स्कोर: न्यूजीलैंड को लगा तीसरा झटका
126 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड ने 3 विकेट गंवा दिए हैं। टिम साइफर्ट 36 गेंद में 62 रन बनाकर आउट हो गए हैं। साइफर्ट को अर्शदीप सिंह ने अपना शिकार बनाया।IND Vs NZ 4th T20, लाइव क्रिकेट स्कोर: न्यूजीलैंड को लगा दूसरा झटका
न्यूजीलैंड ने अपना दूसरा विकेट गंवा दिया। रचिन रवींद्र 2 रन बनाकर आउट हो गए। जसप्रीत बुमराह ने उन्हें अपना शिकार बनाया। 3 रन के भीतर न्यूजीलैंड ने 2 विकेट खो दिया है।IND Vs NZ 4th T20, लाइव क्रिकेट स्कोर: कुलदीप ने खोला विकेट का खाता
न्यूजीलैंड ने 100 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट खो दिया। डेवन कॉन्वे को कुलदीप यादव ने अपना शिकार बनाया जो 23 गेंद में 44 रन की पारी खेलकर आउट हुए। साइफर्ट 55 रन बनाकर खेल रहे हैं।IND Vs NZ 4th T20, लाइव क्रिकेट स्कोर: टिम साइफर्ट की ऐतिहासिक फिफ्टी
न्यूजीलैंड के टिम साइफर्ट ने 25 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया। यह भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड के किसी भी बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज अर्धशतक है। 8वें ओवर में न्यूजीलैंड ने बिना किसी नुकसान के 93 रन बना लिए हैं। कॉन्वे 37 रन बनाकर खेल रहे हैं।IND Vs NZ 4th T20, लाइव क्रिकेट स्कोर: पावरप्ले रहा न्यूजीलैंड के नाम
पावरप्ले रहा न्यूजीलैंड के नाम, 6 ओवर में न्यूजीलैंड ने 71 रन बना लिए हैं। साइफर्ट 46 और कॉन्वे 24 रन बनाकर खेल रहे हैं।IND Vs NZ 4th T20, लाइव क्रिकेट स्कोर: न्यूजीलैंड के 50 रन पूरे
न्यूजीलैंड ने 5वें ओवर में 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया। अकेले साइफर्ट अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। 20 गेंद में 46 रन बनाकर वह खेल रहे हैं और कॉन्वे उनका साथ निभा रहे हैं।IND Vs NZ 4th T20, लाइव क्रिकेट स्कोर: न्यूजीलैंड की विस्फोटक शुरुआत
न्यूजीलैंड ने आज विस्फोटक शुरुआत की है। टिम सेफर्ट लगातार भारतीय गेंदबाजों की क्लास लगा रहे हैं। वह 247 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे हैं। 3.2 ओवर में न्यूजीलैंड का स्कोर 40 रन के पार पहुंच गया है। टिम सेफर्ट 37 और कॉन्वे 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।IND Vs NZ 4th T20, लाइव क्रिकेट स्कोर: लाइव एक्शन शुरू
लाइव एक्शन शुरू, न्यूजीलैंड की ओर से टीम सेफर्ट और डेवॉन कॉन्वे ने पारी की शुरुआत की है जबकि पहला ओवर अर्शदीप सिंह डाल रहे हैं।IND Vs NZ 4th T20, लाइव क्रिकेट स्कोर: रनों से भरी है विशाखापट्टनम की पिच
विशाखापत्तनम में सीरीज के चौथे टी20 मैच के लिए आज शाम मौसम सुहाना है। पिच मैदान के ठीक बीच में है - दोनों तरफ 65 मीटर की बाउंड्री। मैदान की सीधी लंबाई लगभग 74 मीटर। लेकिन पिच देखने में शानदार लग रही है।IND Vs NZ 4th T20, लाइव क्रिकेट स्कोर: टॉस जीतने के बाद क्या बोले सूर्यकुमार यादव
अर्शदीप ईशान किशन की जगह टीम में आए हैं, जिन्हें पिछले मैच में हल्की चोट लगी थी। अक्षर पटेल को अभी थोड़ा और समय चाहिए, इसलिए उम्मीद है कि हम उन्हें अगले मैच में खेलते हुए देखेंगे। बल्लेबाजों को थोड़ी और जिम्मेदारी लेनी होगी, लेकिन साथ ही निडर होकर खेलने से पीछे नहीं हटना चाहिए। आज हमारे पास पांच अच्छे गेंदबाजी विकल्प हैं, तो देखते हैं क्या होता है।IND Vs NZ 4th T20, लाइव क्रिकेट स्कोर: आज के मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या,शिवम दुबे,कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।टिम रॉबिन्सन, डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र,ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क, जैक फॉक्स, ईश सोढ़ी, जैकब डफी।
IND Vs NZ 4th T20, लाइव क्रिकेट स्कोर: सूर्यकुमार यादव ने जीता टॉस
भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया एक बदलाव के साथ उतरी है। ईशान किशन की जगह अर्शदीप सिंह की वापसी हुई है।IND Vs NZ 4th T20, लाइव क्रिकेट स्कोर: थोड़ी देर में होगा टॉस
दोनों कप्तान मैदान पर पहुंच गए हैं और बहुत जल्द टॉस होने वाला है। यहां टॉस करने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है।IND Vs NZ 4th T20, लाइव क्रिकेट स्कोर: हार्दिक को हुआ फायदा
भारत के हार्दिक पंड्या ने तीन मैचों में चार विकेट लेकर गेंदबाजी रैंकिंग में 18 पायदान की छलांग लगाई है और वह 59वें स्थान पर पहुंच गए हैं। बल्लेबाजों की रैंकिंग में भी वह दो पायदान ऊपर चढ़कर 53वें स्थान पर काबिज हो गए हैं। पंड्या ऑलराउंडरों की रैंकिंग में एक पायदान ऊपर तीसरे स्थान पर आ गए हैं। वनडे रैंकिंग में इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक 17 पायदान ऊपर 11वें और जो रूट 23वें से 17वें स्थान पर पहुंच गए हैं।IND Vs NZ 4th T20, लाइव क्रिकेट स्कोर: टॉप पर बने हुए हैं अभिषेक शर्मा
भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा टी20 विश्व कप से पहले बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं जबकि तिलक वर्मा तीसरे स्थान पर हैं। तिलक वर्मा चोटिल होने के कारण इस श्रृंखला में नहीं खेल रहे हैं।रायपुर में खेले गए दूसरे मैच में 32 गेंदों पर 76 रन बनाने वाले ईशान किशन ने 64वें स्थान पर रैंकिंग में फिर से प्रवेश किया है। शिवम दुबे (नौ स्थान ऊपर 58वें स्थान पर) और रिंकू सिंह (13 स्थान ऊपर 68वें स्थान पर) को भी अपने अच्छे प्रदर्शन का इनाम मिला है।
IND Vs NZ 4th T20, लाइव क्रिकेट स्कोर: सही वक्त में फॉर्म में लौटे सूर्यकुमार यादव
गुवाहाटी में खेले गए तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भी मिस्टर 360 डिग्री ने अपना शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए 26 गेंद पर 57 रन बनाकर नाबाद रहे। SKY फिलहाल सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने तीन मैचों में 171 रन बनाए हैं, जिनका औसत 171 और स्ट्राइक रेट 201.17 है। यह टी20 विश्व कप से पहले उनकी असाधारण निरंतरता और दबदबे को दर्शाता है।IND Vs NZ 4th T20, लाइव क्रिकेट स्कोर: टी20 वर्ल्ड कप से पहले सूर्या को हुआ रैंकिंग में फायदा
सूर्यकुमार यादव के अब तक 717 रेटिंग पॉइंट हो गए हैं, जो सीरीज के पहले तीन मैचों में उनके महत्वपूर्ण योगदान की बदौलत हैं। खराब फॉर्म से उबरने के बाद उन्होंने रायपुर में खेले गए दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में शानदार वापसी की और 37 गेंद पर नाबाद 82 रन बनाए। सूर्या का 24 पारियों और 468 दिनों में यह उनका पहला अर्धशतक था।
IND Vs NZ 4th T20, लाइव क्रिकेट स्कोर: आज के मैच में होगा बड़ा बदलाव
टी20 मैच में फील्डिंग करते समय हाथ में चोट लगने वाले अक्षर पटेल ने मैच से एक दिन पहले नेट पर बल्लेबाजी और गेंदबाजी का लंबा अभ्यास किया और उनके टीम में वापसी की उम्मीद है। भारत बाकी बचे मैचों के बाद हार्दिक पांड्या को आराम दे सकता है। अर्शदीप सिंह भी एक ऐसे खिलाड़ी थे जिन्होंने लंबे अभ्यास सत्र में भाग लिया और हर्षित राणा की जगह टीम में वापसी कर सकते हैं।IND Vs NZ 4th T20, लाइव क्रिकेट स्कोर: हेड टू हेड में भारत का पलड़ा भारी
भारतीय टीम और न्यूजीलैंड टीम के बीच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक 28 मैच हुए हैं। भारत ने 17 मैचों में जीत दर्ज कर ली है। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम अब भी 10 जीत पर अटकी है। एक मुकाबला टाई रहा था।IND Vs NZ 4th T20, लाइव क्रिकेट स्कोर: कैसा रहा है अब तक सीरीज का हाल
सीरीज के पहले मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रनों से हराया, फिर दूसरे T20 मैच में टीम इंडिया ने सबसे तेज 200 से ऊपर का टारगेट हासिल करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया और सीरीज में 2-0 की डबल बढ़त बनाई। इसके बाद तीसरे टी20 मैच में भारत ने अपने चेज करने की रफ्तार और बढ़ा दी जब न्यूजीलैंड द्वारा दिए गए 154 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 10 ओवर में ही 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया।IND Vs NZ 4th T20, लाइव क्रिकेट स्कोर: न्यूजीलैंड और इंडिया का चौथा टी20 मैच आज कितने बजे शुरू होगा? (IND vs NZ Match Time Today)
आज भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच टी20 सीरीज का चौथा मैच भारतीय समय के मुताबिक शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। मुकाबले का टॉस मैच शुरू होने से आधे घंटे पहले 6:30 बजे होगा।
IND Vs NZ 4th T20, लाइव क्रिकेट स्कोर: क्या कगहती है विशाखापट्टनम की पिच
भारतीय टीम और न्यूजीलैंड की टी20 टीम के बीच इस अंतरराष्ट्रीय सीरीज का चौथा टी20 मुकाबला विशाखापट्टनम (Visakhapatnam) के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा। विशाखापट्टनम में अब तक चार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच हुए हैं जिनमें घरेलू टीम यानी भारत को 3 जीत मिली हैं जबकि एक मैच में उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस मैदान पर 2012 में पहली बार टी20 मैच आयोजित जरूर हुआ था लेकिन वो मैच रद्द हो गया था।IND Vs NZ 4th T20, लाइव क्रिकेट स्कोर: बेंच स्ट्रैंथ आजमा सकती है टीम इंडिया
टी20 विश्व कप 2026 से पहले अब बस दो मुकाबले ही बाकी हैं और कुछ वर्ल्ड कप टीम के कुछ खिलाड़ी चोटिल हैं, जबकि कुछ फॉर्म से बाहर हैं, ऐसे में इस पेचीदा स्थिति से निपटने के लिए भारत को चौथे और पांचवें टी20 मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ कुछ प्रयोग करने ही होंगे।IND Vs NZ 4th T20, लाइव क्रिकेट स्कोर: संजू सैमसन के लिए आखिरी मौका
ओपनर संजू सैमसन (Sanju Samson) को लेकर है, जो इस समय अच्छी फॉर्म में नहीं हैं। वो टी20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा हैं और अब तक उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के तीन मुकाबलों में एक भी बार दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं किया है। संजू ने इस सीरीज के पहले तीन मैचों में सिर्फ 16 रन बनाए हैं।IND Vs NZ 4th T20, लाइव क्रिकेट स्कोर: क्या ईशान को मिलेगा बैटिंग ऑर्डर में प्रमोशन?
कयास लगाए जा रहे हैं कि ईशान किशन (Ishan Kishan) के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उनसे पारी की शुरुआत कराई जा सकती है और संजू सैमसन को चौथे टी20 मैच से बाहर रखा जा सकता है। लेकिन विशेषज्ञों का मानना यही है कि भारतीय टीम प्रबंधन संजू सैमसन को वापसी के लिए और मौका देना चाहता है क्योंकि बाएं हाथ के ओपनर अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) के साथ दाएं हाथ के बल्लेबाज संजू सैमसन का लेफ्ट-राइट संयोजन सोचकर ही टी20 विश्व कप टीम में संजू का चयन हुआ था। ईशान किशन से ओपनिंग कराते हुए इस मकसद का हल नहीं होगा।IND Vs NZ 4th T20, लाइव क्रिकेट स्कोर: वरुण चक्रवर्ती की वापसी
पिछले मैच में वरुण चक्रवर्ती को आराम दिया गया था। वरुण आईसीसी रैंकिंग में दुनिया के नंबर.1 टी20 गेंदबाज हैं, ऐसे में उनको ज्यादा समय तक बाहर रखना भी उचित नहीं है। अगर शफल हुआ तो वो कुलदीप और बिश्नोई के बीच ही होगा। तीसरे मुकाबले में रवि बिश्नोई को मौका मिला था जिन्होंने 2 विकेट चटकाकर अपनी वापसी को जायज ठहराया था।IND Vs NZ 4th T20, लाइव क्रिकेट स्कोर: आज के मैच में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग-11 (India Playing 11 For 4th T20I Against New Zealand)संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई/कुलदीप यादव।
IND Vs NZ 4th T20, लाइव क्रिकेट स्कोर: भारत-न्यूजीलैंड चौथा टी20 आज
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैच की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज विशाखापट्टनम में होने जा रहा है। आज टीम इंडिया अपना बेंच स्ट्रैंथ आजमाएगी। इसके तहत श्रेयस अय्यर का खेलना तय है, जबकि तीसरे मुकाबले में आराम करने वाले वरुण चक्रवर्ती की भी वापसी तय है। संजू सैमसन के लिए यह आखिरी मौका हो सकता है।कुसल मेंडिस करेंगे कप्तानी, मधुशंका और मलिंगा की वापसी; श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम का किया ऐलान
शेफाली वर्मा ने दूसरी बार जीता प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड, श्री चरणी और चमारी अटापट्टू को पछाड़ा
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, बाबर आजम को पीछे छोड़ सबसे ज्यादा बार जीता ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड
मिताली ने रखी नींव, हरमनप्रीत ने दिलाया विश्व कप; अब स्मृति मंधाना पर विरासत आगे बढ़ाने का दारोमदार
तालिबान के महिला विरोधी बर्ताव के कारण इंग्लैंड के 3 खिलाड़ियों को बड़ा फैसला, अफगानिस्तान प्रीमियर लीग ड्राफ्ट से हटे
© 2026 Times Horizon Private Limited
