LIVEIND Vs NZ Highlights (मैच हाइलाइट्स): टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के साथ किया आगाज, अभिषेक और रिंकू का दिखा आतिशी अंदाज
IND Vs NZ Highlights मैच हाइलाइट्स: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैच की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने जीत के साथ आगाज किया। इस मुकाबले को सूर्या एंड कंपनी ने 48 रन से अपने नाम किया। वरुण और शिवम दुबे ने 2-2 विकेट चटकाए। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने 5 मैच की टी20 सीरीज मे 1-0 से बढ़त बना ली।

IND Vs NZ Highlights (मैच हाइलाइट्स): टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के साथ किया आगाज, अभिषेक और रिंकू का दिखा आतिशी अंदाज
IND Vs NZ Highlights, मैच हाइलाइट्स: भारत ने पहले टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को 48 रन से हरा दिया। न्यूजीलैंड के सामने 239 रन का लक्ष्य था, लेकिन भारतीय टीम की सधी हुई गेंदबाजी के सामने कीवी टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 190 रन ही बना पाई। भारत की ओर से नंबर वन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे ने 2-2 विकेट चटकाए। इससे पहले भारत ने पहले टी20 मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के सामने 239 रन का विशाल लक्ष्य रखा। भारत को इस विशाल स्कोर तक पहुंचाने में अभिषक शर्मा और रिंकू सिंह का अहम योगदान रहा। भारत ने 1.5 ओवर में संजू सैमसन के रूप में पहला विकेट गंवाया। सैमसन 7 गेंदों में 2 चौकों के साथ 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उस समय तक भारत के खाते में सिर्फ 18 ही रन जुड़ सके थे। लंबे वक्त बाद भारतीय टीम में वापसी करने वाले ईशान इस मौके को भुना नहीं सके। उन्होंने 5 गेंदों में सिर्फ 8 रन बनाए। टीम इंडिया 27 के स्कोर तक 2 विकेट गंवा चुकी थी।
ind vs nz cricket 1st T20 Live Score: भारत का जीत के साथ आगाज
भारत ने पहले टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को 48 रन से हरा दिया। न्यूजीलैंड के सामने 239 रन का लक्ष्य था, लेकिन भारतीय टीम की सधी हुई गेंदबाजी के सामने कीवी टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 190 रन ही बना पाई। भारत की ओर से नंबर वन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे ने 2-2 विकेट चटकाए।
ind vs nz cricket 1st T20 Live Score: 150 के भीतर आधी कीवी टीम आउट
न्यूजीलैंड ने 143 रन के स्कोर पर अपना 5वां विकेट गंवा दिया है। मार्क चैपमैन 39 रन बनाकर वरुण का शिकार बने हैं।
ind vs nz cricket 1st T20 Live Score: अक्षर ने फिलिप्स को किया आउट
अक्षर पटेल ने ग्लेन फिलिप्स को 78 रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया है। न्यूजीलैंड को 131 रन के स्कोर पर चौथा झटका लगा है। फिलिप्स ने अपनी पारी में 4 चौके और 6 छक्के लगाए हैं।
ind vs nz cricket 1st T20 Live Score: फिलिप्स का अर्धशतक
29 गेंद में ग्लेन फिलिप्स ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 3 छक्के लगाए। न्यूजीलैंड ने 239 रन का पीछा करते हुए 11 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 93 रन बना लिए हैं।
ind vs nz cricket 1st T20 Live Score: न्यूजीलैंड को लगा तीसरा झटका
52 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड ने अपना तीसरा विकेट गंवा दिया। वरुण ने रॉबिन्सन को 21 रन के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया है। न्यूजीलैंड के सामने 239 रन का लक्ष्य है।
ind vs nz cricket 1st T20 Live Score: पावरप्ले रहा भारत के नाम
पहले पावरप्ले में न्यूजीलैंड ने 2 विकेट खोकर 50 रन बना लिए हैं। रॉबिन्सन और फिलिप्स 49 रन की साझेदारी कर चुके हैं।
ind vs nz cricket 1st T20 Live Score: 4 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 33 रन
न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 4 ओवर में 33 रन के स्कोर पर कीवी टीम 2 विकेट गंवा चुकी है। फिलिप्स और रॉबिन्सन बल्लेबाजी कर रहे हैं।
ind vs nz cricket 1st T20 Live Score: अर्शदीप ने किया कॉन्वे का शिकार
भारतीय टीम को पहले ओवर की दूसरी गेंद पर पहली सफलता अर्शदीप सिंह ने दिलाई। अर्शदीप की गेंद पर कॉन्वे का शानदार कैच विकेट के पीछे संजू सैमसन ने लपक लिया। वो अपना खाता भी नहीं खोल पाए।
ind vs nz cricket 1st T20 Live Score: भारत ने बनाए 238 रन
भारत ने अभिषेक शर्मा की तूफानी 84 रन की पारी के दम पर न्यूजीलैंड के सामने 239 रन का लक्ष्य रखा। अभिषेक के अलावा रिंकू सिंह ने नाबाद 44 रन की पारी खेली। इन दोनो के अलावा कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 32 रन की पारी खेली। अभिषेक ने 22 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया और न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉ़र्ड अपने नाम कर लिया।
ind vs nz cricket 1st T20 Live Score: 200 रन के पार टीम इंडिया
रिंकू और अक्षर पटेल बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत ने 18वें ओवर में 200 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। रिंकू 23 रन बनाकर खेल रहे हैं।
ind vs nz cricket 1st T20 Live Score: 25 रन पर खत्म हुई हार्दिक की पारी
हार्दिक पांड्या 25 रन बनाकर आउट हो गए हैं। 6 विकेट के नुकसान पर भारत ने 185 रन बना लिए हैं। 4 ओवर का खेल अब भी बाकी है। अक्षर पटेल और रिंकू सिंह बल्लेबाजी कर रहे हैं।
ind vs nz cricket 1st T20 Live Score: भारत को लगा 5वां झटका
भारत ने 166 रन के स्कोर पर 5वां विकेट गंवा दिया है। 9 रन बनाकर शिवम दुबे आउट हो गए हैं। 6 ओवर अब भी शेष हैं और भारत बड़े स्कोर की ओर बढ़ रहा है।
ind vs nz cricket 1st T20 Live Score: शतक से चूके अर्धशतक
अभिषेक शर्मा 35 गेंद में 84 रन की पारी खेलकर आउट हुए। भारत ने 149 रन के स्कोर पर अपना चौथा विकेट गंवा दिया।
ind vs nz cricket 1st T20 Live Score: अर्धशतक से चूके सूर्या
सूर्यकुमार यादव 32 रन बनाकर आउट हो गए हैं। भारत ने 126 रन के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट गंवाया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 99 रन की साझेदारी की।
ind vs nz cricket 1st T20 Live Score: अभिषेक शर्मा का अर्धशतक
अभिषेक शर्मा ने 22 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के लगाए। अभिषेक और सूर्या तीसरे विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी कर चुके हैं।
ind vs nz cricket 1st T20 Live Score: भारत के 50 रन पूरे
पहले पावरप्ले में भारत ने 2 विकेट के नुकसान पर 54 रन बना लिए हैं। सूर्या और अभिषेक की जोड़ी मैदान पर बनी हुई है। अभिषेक 24 और सूर्या 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।
ind vs nz cricket 1st T20 Live Score: 100 टी20 खेलने वाले चौथे बल्लेबाज
35 वर्षीय सूर्यकुमार यादव 100 टी20 मैच खेलने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। हार्दिक पांड्या (125 मैच), विराट कोहली (125 मैच) और रोहित शर्मा (159 मैच) खेलकर उनसे आगे हैं। सूर्या ने 93 पारियों में 35.29 के औसत से 2788 रन बनाए हैं, जिनमें चार शतक और 21 अर्धशतक शामिल हैं। सूर्यकुमार क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में भारत के लिए तीसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं।
ind vs nz cricket 1st T20 Live Score: भारत को लगा दूसरा झटका
भारत ने 27 रन के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट गंवा दिया। ईशान किशन 5 गेंद में 8 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने 26 महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की थी, लेकिन वह इसे यादगार नहीं बना पाए।
ind vs nz cricket 1st T20 Live Score: भारत को लगा पहला झटका
भारत ने 18 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया है। जैमिसन ने संजू को 10 रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके लगाए।
ind vs nz cricket 1st T20 Live Score: लाइव एक्शन शुरू
लाइव एक्शन शुरू, अभिषेक और संजू सैमसन ने की है पारी की शुरुआत। दोनों गिल की अनुपस्थिति में दोबारा पारी की शुरुआत कर रहे हैं।