LIVEIND vs JAP T20 Highlights: पांच-पांच ओवर के रोमांचक मैच में भारत ने हांफते-हांफते जापान को हराया
India Vs Japan T20 Live Cricket Score Today Match, Asia Games 2026, Aaj Ke Match Ka Live Streaming Updates: भारत और जापान के बीच पहली बार खेले गए टी20 क्रिकेट मैच में भारत ने दो रन से रोमांचक जीत दर्ज की। दोनों टीमें सुजुकी टी20 सीरीज के एकमात्र मैच में आमने-सामने हुए। यहां पढ़ें मैच के लाइव अपटेड्स।

IND vs JAP T20 Highlights: पांच-पांच ओवर के रोमांचक मैच में भारत ने हांफते-हांफते जापान को हराया
IND vs JAP T20 Live Score: टीम इंडिया ने सुजुकी टी20 सीरीज के एकमात्र टी20 मैच में मेजबान जापान को शिकस्त दी। रोमांचक मुकाबले में भारत ने जापान को दो रन से हराया। गीले आउट फील्ड के चलते लगभग तीन घंटे की देरी से शुरू हुए मैच को पांच-पांच ओवर कराने का फैसला किया गया।
मैच भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। धीमी पिच पर पहली ही गेंद पर टर्न देखने को मिली। पहले ओवर की आखिरी गेंद पर अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए। दूसरे ओवर में संजू सैमसन, तीसरे ओवर में ईशान किशन पवेलियन लौट गए। भारत ने अपने पहले तीन विकेट 14 के स्कोर पर गंवा दिए थे। यहां से कप्तान श्रेयस अय्यर ने 16 रन की पारी खेल टीम को 30 के पार पहुंचाया। आखिरी ओवर में श्रेयस भी आउट हो गए। भारत ने पांच ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 32 रन बनाए और जापान को 33 रन का टारगेट दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी जापान की टीम को भी पहले ही ओवर में झटका लगा। जब ईशान किशन ने सटीक थ्रो करते हुए जापानी बल्लेबाज को रन आउट किया। इसके बाद वॉशिंगटन सुंदर ने दूसरे ओवर में विकेट निकाल जापान का स्कोर 7 रन पर दो विकेट कर दिया। जापान ने 25 के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट गंवाया। आखिरी ओवर में जापान को जीत के लिए 8 रन चाहिए थे। हालांकि, अक्षर पटेल ने पांच रन देकर मैच भारत की झोली में डाल दिया।
यह ऐतिहासिक मैच भारत-जापान राजनयिक संबंधों की 75वीं सालगिरह के उपलक्ष्य में खेला गया। भारत मौजूदा टी20 विश्व चैम्पियन है और जापान 41वीं रैंकिंग पर है। लिहाजा यह बेमेल सा ही मुकाबला लग रहा था, लेकिन जापान ने अपने प्रदर्शन से फैंस का दिल जीत लिया और भारत को हांफते-हांफते आखिरकार जीत मिल गई।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-
भारत (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह
जापान (प्लेइंग XI): लैकलन यामामोटो-लेक, रेओ सकुरानो-थॉमस, केंडल कडोवाकी-फ्लेमिंग (कप्तान), बेंजामिन इटो-डेविस, वातारू मियाउची, अलेक्जेंडर शिराई-पैटमोर (विकेट कीपर), चार्ली हारा-हिंज़े, इब्राहिम ताकाहाशी, डेक्लान सुजुकी-मैककॉम्ब, माकोतो तानियामा, शोमा सुगाया-स्लेटर
यहां पढे़ं IND vs JAP T20 मैच के लाइव अपडेट्स-
IND vs JAP T20 LIVE Score: फैंस को मिला रोमांचक मैच का आनंद
हुत धीमी पिच पर इंडिया और जापान पहली बार सीनियर मेंस इंटरनेशनल मैच में आमने-सामने हुए। यह एकदम रोमांचक था और फैंस के लिए एक शानदार गेम था, जो ग्राउंड पर थे और टीवी पर देख रहे थे। जो बारिश की लंबी देरी के बाद भी यहीं रुके हुए थे।
IND vs JAP T20 LIVE Score: मुश्किल से जीता भारत
जापान के खिलाफ एकमात्र टी20 मैच में भारत टीम को बड़ी मुश्किल से जीत दर्ज की। आखिरी ओवर में जापान को जीत के लिए 8 रन चाहिए थे। अक्षर पटेल ने पांच रन खर्च किए। भारत ने दो रन से मैच जीता। लेकिन जापान ने दिल जीत लिया।
IND vs JAP T20 LIVE Score: 4 ओवर का खेल समाप्त
जापान की पारी के 4 ओवर समाप्त हो गए हैं। जापान ने तीन विकेट के नुकसान पर 25 रन बना लिए हैं। आखिरी ओवर में जीत के लिए 8 रन चाहिए। अक्षर पटेल गेंदबाजी करने आएंगे।
IND vs JAP T20 LIVE Score: दूसरे ओवर में गिरी दूसरी विकेट
भारत ने दूसरे ओवर में भी एक विकेट हासिल की। वॉशिंगटन सुंदर ने इब्राहिम को 4 के निजी स्कोर पर आउट किया। दो ओवर के बाद जापान का स्कोर 8 रन दो विकेट है।
IND vs JAP T20 LIVE Score: पहले ओवर में मिली सफलता
भारत ने पहले ओवर में जापान को पहला झटका दिया। अक्षर पटेल के ओवर ईशान किशन के शानदार थ्रो के चलते लचलान यामामोटो रन आउट हुए। पहले ओवर में 2 रन बने।
IND vs JAP T20 LIVE Score: जापान ने किया उम्दा प्रदर्शन
जापान इस ऐतिहासिक गेम की इससे बेहतर शुरुआत की उम्मीद नहीं कर सकता था। खिलाड़ी एक-दूसरे को हाई-फाइव करते हुए मैदान से बाहर जा रहे हैं, वे इस बात से खुश हैं कि उन्होंने अभी-अभी क्या हासिल किया है। भारत अपने पांच ओवर में सिर्फ 32 रन पर रुक गया। सभी पांच ओवर स्पिनरों ने फेंके और उन्हें काफी मदद मिली। पहली ही डिलीवरी से गेंद टर्न हुई और भारत का कोई भी बैट्समैन उसे ठीक से लाइन अप नहीं कर पाया। अभिषेक गोल्डन डक पर आउट हो गए, सैमसन अगले ओवर में आउट हुए और ईशान भी ज्यादा देर तक नहीं टिक पाए। श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 16 रन बनाए, लेकिन भारत कभी ठीक से चल नहीं पाया। अब, पासा पलट गया है। भारत के बॉलर्स को सिर्फ 33 रन बचाने हैं, जिसमें अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर और रवि बिश्नोई उन्हें तीन स्पिन ऑप्शन दे रहे हैं। लेकिन जापान को पता है कि उनके सामने क्या है। उन्होंने शानदार बॉलिंग की है, उनके पास बहुत आसान टारगेट है और उनके पास बड़ा उलटफेर करने के लिए पांच ओवर हैं। क्या जापान 33 रन का पीछा करके अपने क्रिकेट इतिहास के सबसे बड़े पलों में से एक बना सकता है? हमें जल्द ही पता चल जाएगा।
IND vs JAP T20 LIVE Score: भारत ने बनाए 32 रन
भारतीय टीम ने जापान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच ओवर में 32 रन बनाए। चार्ली ने दो सफलता हासिल की। चार्ली ने अभिषेक और अय्यर को आउट किया। जापान को जीत के लिए 33 रन बनाने हैं। भारत की तरफ से श्रेयस अय्यर ने सर्वाधिक 14 रन बनाए।
IND vs JAP T20 LIVE Score: तीन ओवर तीन विकेट
भारत ने तीन ओवर में तीन विकेट गंवा दिए हैं। हर ओवर में विकेट गिरी है। जापान ने भारत पर शिकंजा कस लिया है। तीन ओवर के बाद भारत का स्कोर 14 रन तीन विकेट है। कप्तान और उप-कप्तान क्रीज पर हैं।
IND vs JAP T20 LIVE Score: संजू भी लौटे पवेलियन
भारत ने दूसरे ओवर में अपनी दूसरी विकेट गंवा दिया है। संजू सैमसन 7 गेंद पर 9 रन बनाकर आउट हुए। जापान ने अच्छी शुरुआत की है। दो ओवर के बाद भारत ने 12 रन बना लिए हैं। क्रीज पर श्रेयस अय्यर और ईशान किशन मौजूद हैं।
IND vs JAP T20 LIVE Score: गोल्डन डक पर आउट हुए अभिषेक
जापान के खिलाफ दुनिया के नंबर-2 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा गोल्डन डक पर आउट हुए। चार्ली ने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर अभिषेक को पवेलियन की राह दिखाई। संजू 7 रन बनाकर खेल रहे हैं। ईशान किशन क्रीज पर आए हैं। 1 ओवर के बाद भारत ने 7 रन बना लिए हैं।
IND vs JAP T20 LIVE Score: अभिषेक और संजू की जोड़ी क्रीज पर
फाइनली रुकावट के बाद पांच-पांच ओवर का मैच शुरू हो गया है। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा क्रीज पर हैं। पिच से टर्न और स्पिन दोनों मिल रही है।
IND vs JAP T20 LIVE Score: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह
जापान (प्लेइंग XI): लैकलन यामामोटो-लेक, रेओ सकुरानो-थॉमस, केंडल कडोवाकी-फ्लेमिंग (कप्तान), बेंजामिन इटो-डेविस, वातारू मियाउची, अलेक्जेंडर शिराई-पैटमोर (विकेट कीपर), चार्ली हारा-हिंज़े, इब्राहिम ताकाहाशी, डेक्लान सुजुकी-मैककॉम्ब, माकोतो तानियामा, शोमा सुगाया-स्लेटर
IND vs JAP T20 LIVE Score: 12 बजे के करीब होगा तीसरा निरीक्षण
अंपायरों और मैच रेफरी ने दोनों कप्तानों से लंबी बातचीत की। कोई हाथ नहीं मिला, जो एक अच्छा संकेत है। अभी भी मैच होने की उम्मीद है। रेफरी ने वीवीएस लक्ष्मण से भी बात की। BCCI की तरफ से X पर पोस्ट किया गया कि अगला इंस्पेक्शन लोकल टाइम के हिसाब से दोपहर 3:15 बजे (IST के हिसाब से सुबह 11:45 बजे) होगा।
IND vs JAP T20 LIVE Score: खिलाड़ी मैदान पर मौजूद
दोनों टीमें वार्म अप कर रही हैं। भारतीय खिलाड़ी कुछ फुटबॉल खेल रहे हैं, जबकि जापान के खिलाड़ी बॉल फेंक रहे हैं। इंस्पेक्शन अभी हो रहा होगा। कुछ देर पहले मौसम साफ था और धूप खिली हुई थी लेकिन एक बार फिर बादल छा गए हैं।
IND vs JAP T20 LIVE Score: मौसम ने बदली करवट
सानो में मौसम करवट बदल रहा है। बादल छा गए हैं। जमीन अभी भी नम है। इंस्पेक्शन को लोकल टाइम के हिसाब से 14:15 बजे (11:00 बजे भारतीय समयानुसार) तक आगे बढ़ा दिया गया है।
IND vs JAP T20 LIVE Score: जापान में कैसे 121 साल बाद हुई क्रिकेट की शुरुआत
जापान में क्रिकेट को एक खेल के तौर पर औपचारिक रूप से मान्यता मिलने में 121 साल लगे, और यह सब काफी गंभीर परिस्थितियों में हुआ। 1980 के दशक की शुरुआत में, केनी मात्सामुरा नाम के एक जापानी छात्र ने विदेश में यह खेल देखा। जब वे वापस लौटे, तो उन्होंने 1984 में यूनिवर्सिटी के छात्रों के लिए एक लीग बनाई। यह लीग आज भी चल रही है। जल्द ही, उन्होंने जापान क्रिकेट एसोसिएशन (JCA) को रजिस्टर कराया और संगठन के पहले प्रेसिडेंट बने।
India vs Japan T20 लाइव स्कोर: इंतजार का खेला जारी
पहला इंस्पेक्शन पूरा हो गया है, अगला इंस्पेक्शन लोकल टाइम 14:00 बजे (भारतीय समयानुसार, 10:45 बजे) तय है। कार्रवाई में और देरी हो गई है और इंतजार का खेल जारी है।
India vs Japan Live Score: खिलाड़ी मैदान पर मौजूद
सानो में आसान साफ है। धूप खिली हुई है। जापान और भारत के खिलाड़ी मैदान पर मौजूद हैं। सभी खिलाड़ी प्रैक्टिस और स्ट्रेचिंग कर रहे हैं। मैच जल्द शुरू होने की संभावना है। स्टैंड में फैंस भारी संख्या में मौजूद हैं।
India vs Japan T20 लाइव स्कोर: बीसीसीआई ने दी टॉस में देरी की जानकारी
India vs Japan T20 लाइव स्कोर: गीले आउट फील्ड के चलते टॉस में देरी
JPN v IND T20I के लिए टॉस गीली आउटफील्ड के कारण देरी से होगा। इंस्पेक्शन लोकल टाइम के अनुसार दोपहर 1:15 बजे (IST के अनुसार सुबह 9:45 बजे) होगा। BCCI की तरफ से X पर पोस्ट किया गया।