IND vs IRE 1st T20 Pitch Report, Weather: भारत-आयरलैंड पहले टी20 मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का पूरा हाल, यहां जानिए

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Aug 18, 2023, 06:13 PM IST

IND vs IRE 1st T20 Pitch Report The Village Malahide and Dublin Weather Forecast Today Match: आज (18 August 2023) से भारत का आयरलैंड दौरा शुरू होगा। इस दौरे पर भारतीय टीम आयरलैंड के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलने जा रही है जिसका पहला मुकाबला आज होगा। आइए जानते हैं कि पहले टी20 की पिच रिपोर्ट कैसी है और कैसा है डबलिन के मौसम का हाल।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत बनाम आयरलैंड पहला टी20 मैच आज
  • डबलिन के मैदान पर खेला जाएगा मुकाबला
  • तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच

IND vs IRE (India vs Ireland) 1st T20 Pitch Report, Malahide Dublin Weather Forecast Today: भारतीय क्रिकेट टीम और मेजबान आयरलैंड क्रिकेट टीम के बीच आज से तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का आगाज होगा। भारत ने अपने अधिकतर युवा खिलाड़ियों को इस सीरीज के लिए मैदान पर उतारने का फैसला लिया है। कई खिलाड़ी आईपीएल 2023 के स्टार्स भी रहे हैं जिनको इस सीरीज में मौका मिलता देखा जा सकता है। इस पहले टी20 मुकाबले में सबकी निगाहें जिस एक खिलाड़ी पर टिकी होंगी, वो हैं जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) जो लंबे समय बाद वापसी कर रहे हैं और साथ ही वो पहले ऐसे गेंदबाज बन गए हैं जो टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में कप्तानी करने जा रहा है।

भारत और आयरलैंड के टी20 इतिहास की बात करें ये दोनों टीमें अब तक पांच बार इस फॉर्मेट में आमने-सामने आई हैं। इन 5 मैचों में सभी मुकाबलों में भारतीय क्रिकेट टीम को ही जीत मिली है। दोनों के बीच पहला मैच 2009 में नॉटिंघम में खेला गया था जिसमें भारत 8 विकेट से जीता। उसके बाद सभी बाकी बचे 4 मैच आयरलैंड के घरेलू मैदान (डबलिन) में खेले गए।

End of Feed