IND vs ENG: लॉर्ड्स वनडे से पहले युवराज सिंह से क्यों बजवाई गई घंटी, जानिए क्या है अनोखी परंपरा

IND vs ENG: लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड को 'क्रिकेट का मक्का' कहा जाता है। साल 2007 में यहां एक खास परंपरा शुरू हुई। लॉर्ड्स में टेस्ट या वनडे मैच के हर दिन खेल शुरू होने से पांच मिनट पहले किसी पूर्व खिलाड़ी, क्रिकेट से जुड़ी बड़ी हस्ती या खास मेहमान से घंटी बजवाई जाती है।

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे वनडे से पहले एक खास और भावुक पल देखने को मिला। मैच शुरू होने से ठीक पहले भारत के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने लॉर्ड्स की ऐतिहासिक घंटी बजाई। युवराज का घंटी बजाना सिर्फ एक औपचारिकता नहीं थी, बल्कि इसके पीछे लॉर्ड्स की एक अनोखी परंपरा और एक महान खिलाड़ी को श्रद्धांजलि देने का मकसद छिपा था।

Lords Bell Yuvraj BCCI

युवराज सिंह ने बजाई लॉर्ड्स की ऐतिहासिक घंटी (फोटो साभार- BCCI)

क्या है लॉर्ड्स पर घंटी बजाने की परंपरा?

लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड को 'क्रिकेट का मक्का' कहा जाता है। साल 2007 में यहां एक खास परंपरा शुरू हुई। लॉर्ड्स में टेस्ट या वनडे मैच के हर दिन खेल शुरू होने से पांच मिनट पहले किसी पूर्व खिलाड़ी, क्रिकेट से जुड़ी बड़ी हस्ती या खास मेहमान से घंटी बजवाई जाती है। यह घंटी लॉर्ड्स के पवेलियन में बॉलर्स बार के बाहर लगी है। घंटी बजने का मतलब होता है कि अब खेल शुरू होने वाला है। यह परंपरा खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए बेहद खास मानी जाती है।

End of Feed