Ind vs Eng Win Prediction, Aaj ka match kaun jitega, T20 World Cup 2024, Inida vs England Today Match: टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल गुरुवार (27 जून 2024) को खेला जाएगा। इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया का सामना डिफेंडिंग चैम्पियन इंग्लैंड से होगा। यह मुकाबला गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में लगातार दूसरी बार आमने-सामने होंगी। इससे पहले 2022 टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले में दोनों टीमें आमने-सामने हुई थी। इस मुकाबले में टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ करारी हार झेलनी पड़ी थी।
रोहित शर्मा और जोस बटलर। (फोटो- T20 World Cup twitter)
रोहित की कप्तानी वाली टीम इंडिया के पास हार का हिसाब चुकता करने का भी अच्छा मौका है। वहीं, मौजूदा सीजन के सुपर-8 मुकाबे में दोनों टीमों के प्रदर्शन पर नजर डालें तो टीम इंडिया ने जीत की हैट्रिक लगाई थी, जबकि इंग्लैंड की टीम को 3 मुकाबले में से 2 मैचों में जीत और एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। टीम इंडिया 6 अंक के साथ अपने ग्रुप के पॉइंट टेबल में टॉप पर रही, जबकि इंग्लैंड की टीम 4 अंक के साथ अपने ग्रुप में दूसरे नंबर पर रही थी।
Ind vs Eng Win Prediction: जीत प्रतिशत में टीम इंडिया आगे
टीम इंडिया और इंग्लैंड की टीम जब भी आमने-सामने होती है तो यह मुकाबला काफी रोमांचक होता है। गुगल के मुताबिक, इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया का जीत प्रतिशत ज्यादा है। टीम इंडिया का जीत प्रतिशत 58% है, जबकि इंग्लैंड का जीत प्रतिशत 42% है।
Ind vs Eng Win Predictionभारत और इंग्लैंड के बी कड़ी टक्कर
भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 फॉर्मेट में कुल 23 मैच खेले गए हैं। दोनों टीमों के बीच खेले गए सभी मुकाबलों का परिणाम निकला है। टीम इंडिया को 12 मुकाबले में जीत मिली है, जबकि इंग्लैंड की टीम को 11 मुकाबले में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच अंतिम पांच मैचों में टीम इंडिया को तीन मैचों में और इंग्लैंड की टीम को दो मैचों में जीत मिली है। दोनों टीमें 10 नवंबर 2022 के बाद आमने-सामने होंगी।
टीम इंडिया का स्क्वॉड (India Squads)
रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद. सिराज।
इंग्लैंड का स्क्वॉड (England Squads)
जोस बटलर (कप्तान), मोइन अली, जोफ्रा आर्चर, जोनाथन बेयरस्टो, हैरी ब्रुक, सैम करन, बेन डकेट, टॉम हार्टले, विल जैक्स, क्रिस जॉर्डन, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, फिल साल्ट, रीस टॉपले, मार्क वुड।
