IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले दिग्गजों ने दी टीम इंडिया को सलाह, ऐसे लहराए जीत का परचम

India vs England Test Series: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 20 जून 2025 से होने वाली है। इससे पहले कई एक्सपर्ट्स और पूर्व क्रिकेटरों ने टीम इंडिया को जीत के लिए सलाह दी है और बताया है कि वे कैसे इंग्लैंड को मात दे सकते हैं।

India vs England Test Series: रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद भारतीय टीम एक नए दौर में प्रवेश कर चुकी है। शुभमन गिल की कप्तानी में युवा भारतीय टीम अब इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की महत्वपूर्ण श्रृंखला खेलने जा रही है। इस दौरे से पहले पूर्व क्रिकेटरों ने टीम को हालात के अनुकूल ढलने की सलाह दी है, वहीं इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का मानना है कि यह श्रृंखला भारत के लिए "कुछ खास" की शुरुआत हो सकती है।

Shubman Gill practice bcci

शुभमन गिल (फोटो- BCCI)

पुजारा ने जताई अनुशासन और सहयोग की अहमियत

भारत के पूर्व टेस्ट विशेषज्ञ चेतेश्वर पुजारा, जिन्होंने इंग्लैंड की परिस्थितियों में कई बार शानदार प्रदर्शन किया है, ने टीम को सलाह देते हुए कहा, "भारत को इंग्लैंड के हालात के अनुरूप तुरंत ढलना होगा। मैं वहां के पिच और टीम संयोजन को समझता हूं, इसलिए कह सकता हूं कि अनुशासन, संयम और एक-दूसरे का सहयोग अहम होगा।"

End of Feed