IND vs ENG: जोकोविच या फेडरर नहीं, सुनील गावस्कर ने इस टेनिस खिलाड़ी से की ऋषभ पंत की तुलना

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के बीच विंबल्डन का भी आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में भारत के दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने ऋषभ पंत की तुलना टेनिस खिलाड़ी कार्लोज अल्कराज से की है।

IND vs ENG: महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने भारत के आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की तुलना विंबलडन एकल के गत चैंपियन स्पेन के कार्लोस अल्कारेज से की है क्योंकि दोनों ने अप्रत्याशित प्रदर्शन करके अपने-अपने खेलों को रोमांचक बना दिया है।

rishabh pant test ap (1)

ऋषभ पंत (फोटो- AP)

विंबलडन की मेजबानी कर रहे प्रतिष्ठित ऑल इंग्लैंड लॉन टेनिस क्लब का दौरा करने के बाद गावस्कर ने कहा कि पंत और अल्कारेज काफी हद तक एक जैसे हैं।गावस्कर ने ‘स्टार स्पोर्ट्स’ पर कहा, ‘‘अल्कारेज बहुत अच्छी तरह से मूव कर रहे हैं और उनके पास सभी शॉट खेलने की क्षमता है। वह कभी-कभी थोड़े शोमैन भी हो सकते हैं जब आपको लगता है कि उन्हें शॉट लगाकर प्वाइंट जीतना चाहिए तो वह ड्रॉप शॉट लगाने की कोशिश करते हैं।लेकिन लोग यही देखने आते हैं, यह ऋषभ पंत को देखने जैसा है। पंत के साथ आपको अप्रत्याशित की उम्मीद करनी होती है। इसी तरह अल्कारेज के साथ आपको अप्रत्याशित की उम्मीद करनी होती है। यही बात उन्हें इतना रोमांचक बनाती है।'

End of Feed