इंग्लैंड के खिलाफ ऋषभ पंत के पास दिग्गजों की लिस्ट में शामिल होने का मौका, करना होगा यह काम

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट 2 जुलाई से खेला जाएगा। इस मुकाबले में पंत के पास दिग्गजों की लिस्ट में शामिल होने का सुनहरा मौका है। पहले टेस्ट में उन्होंने लगातार दो शतक लगाए हैं।

भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में एक और शतक जड़कर डॉन ब्रैडमैन, राहुल द्रविड़ और ब्रायन लारा जैसे दिग्गजों की सूची में शामिल हो सकते हैं। पंत ने लीड्स टेस्ट में 134 और 118 की आक्रामक पारी खेली थी, हालांकि भारत 371 रनों का लक्ष्य बचाने में नाकाम रहा और पांच विकेट से हार गया। इंग्लैंड में इस बाएं हाथ के बल्लेबाज का रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने 10 टेस्ट की 19 पारी में 42,52 की औसत से 808 रन बनाए हैं जिसमें चार शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 146 रहा है।

Rishabh Pant

ऋषभ पंत (साभार-X)

पिछली बार जब वह जुलाई 2022 में एजबेस्टन आए थे, तो उन्होंने 111 गेंदों में 19 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 146 रन बनाए थे। रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर उन्होंने 98/5 की खराब स्थिति से भारत को 416 तक पहुंचाया था। हालांकि, भारत यह मैच हार गया क्योंकि इंग्लैंड ने 378 रनों के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया।

End of Feed