
Ind Vs Eng 2nd Test Day-3 Highlights: तीसरे दिन का खेल हुआ खत्म, इंग्लैंड के सामने जीत के लिए विशाल लक्ष्य
Ind Vs Eng (लाइव क्रिकेट मैच स्कोर), India Vs England 2nd Test Day-3 Match Highlights: टीम इंडिया ने दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ बड़ी बढ़त हासिल कर ली है। विशाखापट्टनम के वीडीसीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन भारत ने दूसरी पारी को 28 रन से आगे खेलना शुरू किया। टीम 78.3 ओवर में 255 रन पर ऑलआउट हो गई। इसके साथ ही टीम ने 398 रन की बढ़त हासिल कर ली है। टीम के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने शतकीय पारी खेलकर टीम को संभाला। उन्होंने 132 गेंदों पर 11 चौके और 2 छक्के की मदद से शतक पूरा किया। यह उनका टेस्ट करियर का तीसरा शतक है। इसके अलावा यह उनकी इंग्लैंड के खिलाफ सबसे बड़ी पारी भी है। वहीं, अक्षर पटेल अर्धशतक से चूक गए। वे 45 रन पर आउट हो गए। वहीं, तीसरे दिन का खेल खत्म होने से पहले इंग्लैंड ने दूसरी पारी का आगाज किया। टीम ने 14 ओवर में एक विकेट के नुकसान के 67 रन बना लिए हैं। जैक क्रॉली और रेहान अहमद क्रीज पर नाबाद रहे। मैच के चौथे दिन टीम को जीत के लिए 332 रन बनाने की जरूरत है।
Watch IND Vs ENG Day 4 Live Score Online Here