IND vs ENG Test: नासिर हुसैन ने भारत को चेताया, बोले- इंग्लैंड को हल्के में लेना पड़ा सकता है भारी

  • Agency by: भाषा
  • Updated Jan 20, 2024, 04:14 PM IST

Nasser Hussain warns india: इंग्लैंड के अनुभवी खिलाड़ी नासिर हुसैन ने भारतीय टीम को इंग्लैंड को हल्के में नहीं लेने की सलाह दी है। हुसैन के मुताबिक बैजबॉल शैली इंग्लैंड के लिए काफी कामयाब रही है।

IND vs ENG Test: इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट की आगामी श्रृंखला में भले ही भारत का पलड़ा भारी हो लेकिन पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने चेताया है कि इंग्लैंड टीम को कमतर नहीं आंका जाना चाहिये जिसने ‘बैजबॉल’ रणनीति से हाल ही में काफी सफलता पाई है ।इंग्लैंड ने बैजबॉल शैली अपनाने के बाद से एक भी टेस्ट श्रृंखला नहीं गंवाई है । वहीं भारत ने 2012 . 13 के बाद से अपनी धरती पर कोई श्रृंखला नहीं हारी है ।

IND vs ENG Test

भारत vs इंग्लैंड (फोटो- Twitter)

हुसैन ने स्काय स्पोटर्स से कहा - ‘भारत का पलड़ा भारी है लेकिन ब्रेंडन मैकुलम और बेन स्टोक्स का रिकॉर्ड शानदार है । उन्हें कमतर नहीं आंका जा सकता ।उन्होंने कहा - 'बैजबॉल को इंग्लैंड में काफी सफलता मिली लेकिन भारत या ऑस्ट्रेलिया उसके लिये सबसे बड़ी चुनौती होंगे । यह रोमांचक क्रिकेट होगा और देखना होगा कि यह टीम दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक भारत के खिलाफ कैसे खेलती है ।'

End of Feed