IND vs ENG 1st Test: पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम का ऐलान, इस धाकड़ ऑलराउंडर की 3 साल बाद वापसी

India vs England 1st Test: भारत के खिलाफ खेली जाने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 20 जून 2025 को खेला जाने वाला है। इस मैच के लिए इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने अपने 14 सदस्यीय स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। आइए जानते हैं कि किन खिलाड़ियों को मौका मिला है।

India vs England 1st Test: इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए 14 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। यह मैच 20 जून, शुक्रवार से हेडिंग्ली स्टेडियम, लीड्स में खेला जाएगा। इस टीम में तेज गेंदबाज जेमी ओवरटन को तीन साल बाद वापस बुलाया गया है। ओवरटन ने जून 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ इसी मैदान पर अपना टेस्ट डेब्यू किया था, जहां उन्होंने दो विकेट लिए और 97 रन बनाए थे।

ENGLAND TEST TEAM ICC

इंग्लैंड टेस्ट टीम (फोटो- ICC)

31 वर्षीय ओवरटन को टीम में शामिल करना तय हो गया जब गस एटकिंसन हॅमस्ट्रिंग चोट के कारण आउट हो गए। एटकिंसन को यह चोट नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में जिम्बाब्वे के खिलाफ वन-ऑफ टेस्ट के दौरान लगी थी।ओवरटन के नाम 97 प्रथम श्रेणी मैचों का अनुभव है, जिसमें उन्होंने 2,383 रन बनाए हैं, जिसमें 120 उनका सर्वोच्च स्कोर है। गेंदबाजी में उन्होंने 237 विकेट लिए हैं, जिसमें सात बार चार और छह बार पांच विकेट शामिल हैं।

End of Feed