IND vs ENG Dream11 Prediction: भारत और इंग्लैंड का मुकाबला आज, मैच से पहले चुनें ड्रीम इलेवन टीम

IND vs ENG Dream11 Prediction: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच बुधवार से शुरू होने वाला है। 5 मैच की टेस्ट सीरीज में फिलहाल टीम इंडिया 0-1 से पीछे चल रही है। इंग्लैंड ने प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है जबकि टीम इंडिया बदलाव के साथ उतर सकती है।

IND vs ENG Dream11 Prediction: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच एजबेस्टन बर्मिंघम में खेला जाएगा जहां टीम इंडिया आजतक कोई मुकाबला जीत नहीं पाई है। सीरीज में 0-1 से पीछे चल रही भारतीय टीम ने यहां 8 मुकाबले खेले हैं जिसमें से 7 में उसे जीत मिली है और केवल मुकाबला वह ड्रॉ करने में कामयाब रही है। जहां एक तरफ गिल के सामने ऐसे आंकड़े को पलटने की चुनौती होगी तो वहीं जसप्रीत बुमराह के बिना परफेक्ट प्लेइंग इलेवन चुन पाना भी गिल और गंभीर के लिए आसान नहीं होगा। अगर बुमराह नहीं खेलते हैं तो आकाशदीप को मौका मिल सकता है वहीं कुलदीम यादव या वाशिंगटन सुंदर में से किसी एक को जगह मिल सकती है। नीतीश कुमार रेड्डी को शार्दुल की जगह शामिल किया जा सकता है।

ind vs eng dream 11 team

भारत और इंग्लैंड के बीच मैच की ड्रीम इलेवन टीम (साभार-TNN)

भारत के इन खिलाड़ियों पर होगी नजर (Watch Out Player India)-

भारतीय टीम की बात करें तो पहले टेस्ट में बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी की थी। कप्तान शुभमन गिल से लेकर ओपनर जायसवाल और केएल राहुल ने भी शतक लगाए थे, लेकिन ऋषभ पंत ने बैक टू बैक सेंचुरी लगाकर बता दिया था कि वह यहां सीखने नहीं सिखाने आए हैं। गेंदबाजी की बात करें तो प्रसिद्ध कृ्ष्णा पर खास नजर होगी जो बुमराह की अनुपस्थिति में टीम की कमान संभालेंगे।

End of Feed