IND vs ENG 3rd T20 Pitch Report: भारत-इंग्लैंड तीसरे टी20 मैच की पिच रिपोर्ट

IND vs ENG 3rd T20 Pitch Report Today Match In Hindi: आज (28 January 2025) पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की द्विपक्षीय सीरीज में मेजबान भारतीय क्रिकेट टीम का सामना मेहमान इंग्लैंड क्रिकेट टीम से तीसरे टी20 मैच में होगा। तीसरा टी20 राजकोट में खेला जाएगा। भारत ने सीरीज के शुरुआती दोनों टी20 मुकाबले जीतने के साथ ही डबल बढ़त हासिल कर ली है, ऐसे में अब टीम इंडिया अगर आज का मैच जीतने में सफल रही तो वो अजेय बढ़त हासिल कर लेगी। यहां हम जानेंगे भारत-इंग्लैंड तीसरे टी20 मैच की पिच रिपोर्ट और राजकोट क्रिकेट ग्राउंड की खास बातें।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत बनाम इंग्लैंड टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज 2025
  • आज भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मैच
  • तीसरा टी20 राजकोट में आयोजित किया जाएगा

IND vs ENG 3rd T20 Pitch Report In Hindi Today Match: भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम (India vs England) के बीच चल रही रोमांचक टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का तीसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन राजकोट (Rajkot) में होने वाला है। टीम इंडिया ने इस सीरीज का पहला मैच 7 विकेट से आसानी से जीता था, जबकि दूसरे टी20 में भारत ने रोमांचक ढंग से अंतिम ओवर में 2 विकेट से इंग्लैंड को हराकर इस 5 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली थी। आज टीम इंडिया तीसरा मुकाबला जीतकर अजेय बढ़त और खिताब पर कब्जा जमाने का प्रयास करेगी। टीम इंडिया की कप्तानी सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) करेंगे। जबकि इंग्लैंड टी20 क्रिकेट टीम की अगुवाई जोस बटलर (Jos Buttler) करते दिखेंगे। भारतीय समय के मुताबिक भारत-इंग्लैंड तीसरा टी20 मैच शाम 7:00 बजे से शुरू होगा।

IND vs ENG 3rd T20 Pitch Report Today Match

भारत-इंग्लैंड तीसरे टी20 मैच की पिच रिपोर्ट

मेहमान इंग्लैंड क्रिकेट टीम और मेजबान टीम इंडिया के बीच आज खेले जाने वाले तीसरे टी20 मैच से पहले जान लेते हैं कि टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आमने-सामने के इन दोनों टीमों के आंकड़े अब कैसे दिखते हैं। दोनों टीमों के बीच अब तक टी20 इतिहास में 26 मैच हो चुके हैं। इनमें 15 बार भारत ने बाजी मारी है। जबकि इंग्लैंड टी20 टीम को 11 बार जीत हासिल हुई है। अगर बात करें भारत में इन दोनों टीमों के बीच हुए टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की तो यहां पर भारत के आंकड़े अब और मजबूत होते जा रहे हैं। यहां इन दोनों टीमों के बीच अब तक 13 टी20 मुकाबले खेले जा चुके हैं जिसमें भारतीय टी20 टीम ने 8 मैचों में जीत हासिल की है। जबकि मेहमान इंग्लैंड को 5 मैचों में जीत मिली है। आंकड़ों के खेल में बेशक भारतीय टीम विरोधी टीम से आगे नजर आ रही है, लेकिन इंग्लैंड की टीम भी कम माहिर नहीं है और पिछले मैच में देखा जा चुका है कि उन्होंने कैसा पलटवार किया था, हालांकि भारत ने अंतिम समय पर जीत दर्ज कर ली।

End of Feed