IND vs ENG 3rd ODI Pitch Report In Hindi Today Match: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज अब अपने अंत की ओर बढ़ गई है। इस श्रृंखला का आखिरी मैच आज (11 फरवरी 2025) को खेला जाएगा। मैच का आयोजन दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में किया जाएगा। इस मैच में भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के पास होगी जो कि शानदार लय में नजर आ रहे हैं। वहीं इंग्लैंड की कप्तानी जोस बटलर (Jos Buttler) करेंगे। इस सीरीज के पहले मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले और दूसरे दोनों मैचों में एकतरफा जीत दर्ज कर ली है। दोनों ही मैचों में टॉस जीतने के बावजूद इंग्लैंड को करारी हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में ये मैच जीतकर भारत जहां क्लीन स्वीप करना चाहेगी। वहीं इंग्लैंड की नजर भारत दौरे का सुखद अंत करने पर होगी। ये मैच आगामी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। ऐसे में दोनों ही टीमें इसे जीतना चाहेगी।
भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा वनडे पिच रिपोर्ट
आज भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले तीसरे वनडे मैच से पूर्व हम यहां आपको बता देते हैं कि वनडे क्रिकेट इतिहास में इन दोनों टीमों का इतिहास कैसा रहा है। टीम इंडिया और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच अब तक वनडे इतिहास में 109 मैच खेले जा चुके हैं। इन मैचों में टक्कर कांटे की रही है। भारत ने 60 वनडे मैचों में इंग्लैंड को मात दी है। जबकि इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने 44 मैचों में विजय हासिल की है। वहीं, 2 मैच टाई रहे और 3 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला। भारत की जमीन पर अब तक हुए भारत-इंग्लैंड वनडे मैचों के आंकड़ों की बात करें तो, यहां पर दोनों टीमों के बीच 54 वनडे अंतरराष्ट्रीय मुकाबले हो चुके हैं, जिनमें 36 मैच भारतीय क्रिकेट टीम ने जीते हैं। जबकि इंग्लैंड ने मेजबान भारत को 17 वनडे मैचों में पस्त करने में सफलता हासिल की है। ऐसे में साफ तौर पर भारत का दबदबा नजर आता है।
भारत इंग्लैंड तीसरे वनडे मैच की पिच रिपोर्ट (IND vs ENG 3rd ODI Pitch Report)
मेजबान भारत और इंग्लैंड के बीच आज खेला जाने वाला तीसरा वनडे मैच अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में आयोजित किया जाएगा। ये दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट मैदान है। यहां पर बाउंड्री बड़ी हैं और बल्लेबाजों को छक्के मारने के लिए जोर लगाना पड़ता है ऐसे में दौड़कर रन बनाने वाले खिलाड़ियों को फायदा रहता है। इस मैदान पर शुरुआत में तेज गेंदबाजों को फायदा पहुंचता है और शाम को गेंद स्विंग भी करती है हालांकि बाद में स्पिनर्स एक्शन में रहते हैं और उनसे सभी बल्लेबाजों को सतर्क रहने की जरूरत है। पिच पर गेंद बल्ले पर आसानी से आती है। इस मैदान पर सबसे बड़ा स्कोर 362/2 है जो कि द.अफ्रीका ने भारत के खिलाफ 2010 में बनाया था। मैदान पर आखिरी बार वनडे मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे वर्ल्ड कप 2023 फाइनल था। इस मैच में भारत केवल 240 ही रन बना पाई थी और इसे ऑस्ट्रेलिया ने आसानी से बना कर वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया था। मैदान के आंकड़ों की बात करें तो इस पर अब तक कुल 31 वनडे मैच खेले जा चुके हैं। जिसमें से 15 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली और 16 मैच चेज करने वाली टीम ने जीते हैं। ऐसे में टॉस से इतना अंतर नहीं पड़ता है।
आज कैसा रहेगा अहमदाबाद का मौसम (Ahmedabad Weather Today)
अहमदाबाद की पिच की तो बात कर ली है अब वहां के मौसम का भी हाल जान लेते हैं। अहमदाबाद का मौसम फैंस के लिए एक खुशखबरी लेकर आया है। दरअसल मैच के दौरान बारिश के बिल्कुल भी आसार नहीं है और आसमान साफ रहने वाला है। अहमदाबाद में अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहेगा वहीं न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक रह सकता है।
अहमदाबाद में पिछले 5 ODI मैचों के स्कोरकार्ड और नतीजे (Last 5 ODI Matches Scorecards And Results At Ahmedabad)
| टीम 1 | टीम 2 | विजेता | अंतर | मैदान | मैच तिथि |
| भारत | ऑस्ट्रेलिया | ऑस्ट्रेलिया | 6 विकेट | अहमदाबाद | 19 नवंबर 2023 |
| अफगानिस्तान | दक्षिण अफ्रीका | दक्षिण अफ्रीका | 5 विकेट | अहमदाबाद | 10 नवंबर 2023 |
| ऑस्ट्रेलिया | इंग्लैंड | ऑस्ट्रेलिया | 33 रन | अहमदाबाद | 4 नवंबर 2023 |
| भारत | पाकिस्तान | भारत | 7 विकेट | अहमदाबाद | 14 अक्टूबर 2023 |
| इंग्लैंड | न्यूजीलैंड | न्यूजीलैंड | 9 विकेट | अहमदाबाद | 5 अक्टूबर 2023 |
तीसरे वनडे मैच में इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें (Players To Watch Out For In IND vs ENG 3rd ODI)
भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज के इस आखिरी मुकाबले में कई सीनियर व दिग्गज खिलाड़ियों पर फैंस की नजरें रहेंगी। भारतीय वनडे टीम की बात करें तो पिछले मैच में शतक जड़ने वाले कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के अलावा विराट कोहली (Virat Kohli) पर सभी की निगाहें टिकी होगी जो कि फॉर्म में वापसी करना चाहेंगे। उनके अलावा शुभमन गिल (Shubman Gill), हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya), टीम में अचानक शामिल किए गए स्पिनर वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) और काफी समय बाद मैदान पर वापसी करने जा रहे चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) से सबको काफी आस रहेगी। जसप्रीत बुमराह पहले दो वनडे मैचों में टीम का हिस्सा नहीं होंगे, तो उनकी भरपाई हर्षित राणा (Harshit Rana) और अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) करने का प्रयास करेंगे। अगर इंग्लैंड वनडे टीम की बात करें तो कप्तान बटलर(Jos Buttler) के साथ-साथ टीम के दिग्गज खिलाड़ी जो रूट (Joe Root), युवा सितारे जेमी स्मिथ (Jamie Smith), फिल सॉल्ट (Phil Salt), जेमी ओवरटर्न (Jimmy Overtern), ऑलराउंडर रेहान अहमद (Rehan Ahmed) और लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone) के साथ मार्क वुड (Mark Wood), जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) और साकिब महमूद (Saqid Mahmood) से उम्मीदें रहने वाली हैं।
भारत और इंग्लैंड की वनडे टीमें (India And England ODI Squads)
भारतीय वनडे टीमः रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद। शमी, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, वॉशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल।
इंग्लैंड वनडे टीमः जोस बटलर (कप्तान), जो रूट, फिलिप सॉल्ट, हैरी ब्रुक, बेन डकेट, जेमी स्मिथ, जेकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, लियाम लिविंगस्टोन, साकिब महमूद, आदिल राशिद, मार्क वुड, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर और गस एटकिंसन।
