IND Vs ENG 1st Test Dream11 Prediction: भारत और इंग्लैंड के बीच आज से शुरू होगा टेस्ट का रोमांच, देखें पहले मैच की बेस्ट ड्रीम 11 टीम

IND Vs ENG 1st Test Match 2025 Dream11 Prediction Today Match in Hindi: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच का आयोजन 20 जून से किया जाने वाला है। आइए जानते हैं कि इस मैच की बेस्ट ड्रीम 11 टीम कैसी हो सकती है।

IND Vs ENG 1st Test Match 2025 Dream11 Prediction Today Match in Hindi: टेस्ट क्रिकेट की दुनिया में एक बार फिर भारत और इंग्लैंड के बीच जंग छिड़ने वाली है। 20 जून (शुक्रवार) से शुरू हो रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसकी शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से होगी। यह मैच न केवल दोनों टीमों के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) में अंकों की दौड़ में अहम होगा, बल्कि शुभमन गिल के टेस्ट कप्तानी करियर की भी शुरुआत होगी।

IND vs ENG Dream 11 Team.

भारत बनाम इंग्लैंड ड्रीम 11 टीम

गिल की कप्तानी, कोहली-रोहित के बिना नई टीम की परीक्षा

रोहित शर्मा, विराट कोहली और आर अश्विन के संन्यास के बाद भारतीय टीम एक नए दौर में प्रवेश कर चुकी है। गिल को इस मुश्किल भरी सीरीज में न केवल अपनी बल्लेबाजी से, बल्कि कप्तानी के रूप में भी टीम का नेतृत्व करना होगा। पूर्व कोच गैरी कर्स्टन ने कहा है कि "गिल में एक अच्छे लीडर बनने के सारे गुण मौजूद हैं," जबकि रवि शास्त्री ने उन्हें "समय लेकर फैसले करने" की सलाह दी है।

End of Feed