IND Vs ENG 1st T20 Match Date Time, Live Score Streaming, Match Venue Details: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 और वनडे सीरीज खेली जाएगी। 5 मैच की टी20 सीरीज का आगाज 22 जनवरी से कोलकाता में जबकि 3 मैच की वनडे सीरीज का आगाज 6 फरवरी से नागपुर में खेला जाएगा। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले दोनों टीमों के पास व्हाइट बॉल क्रिकेट में खुद को आजमाने का यह आखिरी मौका है।
भारत और इंग्लैंड टी20 लाइव स्ट्रीमिंग पहला टी20 (साभार-TNN)
टीम इंडिया टी20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में जबकि वनडे सीरीज में एक बार फिर रोहित शर्मा की कप्तानी में उतरेगी। टी20 सीरीज में जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ियों को आराम दिया गया है जबकि सालों बाद इस फॉर्मेट में मोहम्मद शमी की वापसी हुई है।
शमी ने अपना आखिरी टी20 मुकाबला 2 साल पहले नवंबर 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था और एक बार फिर वह उसी टीम के खिलाफ मैदान में उतरेंगे। हालांकि, आखिरी बार वह भारत के लिए वर्ल्ड कप 2023 में खेले थे जहां उन्होंने सर्वाधिक 24 विकेट हासिल किए थे।
टी20 में अजेय सूर्यकुमार यादव
रोहित शर्मा के टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद सूर्यकुमार यादव को इस फॉर्मेट का कप्तान बनाया गया था। उन्होंने इस जिम्मेदारी को अब तक बाखूबी निभाया है और अब तक अजेय रहे हैं। पहले उन्होंने श्रीलंका और फिर बांग्लादेश के खिलाफ क्लीन स्वीप की तो उसके बाद साउथ अफ्रीका को 3-1 से पटखनी दी थी। सूर्या इस विजयी अभियान को बैजबॉल के खिलाफ भी जारी रखना चाहेंगे।
कब खेला जाएगा भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मैच (IND vs ENG 1st T20 Date)
भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मैच(IND vs ENG 1st T20 ) 22 जनवरी, बुधवार को खेला जाएगा।
कहां देखें भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (IND vs ENG 1st T20 Live Streaming)
भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
कितने बजे शुरू होगा भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (IND vs ENG 1st T20 Live Streaming)
भारत और इंग्लैंड के बीच पहले मैच का लाइव स्ट्रीमिंग भारतीय समयनुसार शाम 7 बजे शुरू होगा जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी 6.30 बजे होगा।कहां खेला जाएगा भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मैच (IND vs ENG 1st T20 Date)
भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला कोलकाता के ईडेन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।भारत का टी20 स्क्वॉड (Team India Squad Against England)- सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर।
इंग्लैंड का टी20 स्क्वॉड (England T20 Squad)- जोस बटलर (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्स, बेन डकेट, जेमी ओवर्टन, जेमी स्मिथ, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, साकिब महमूद, फिल साल्ट, मार्क वुड।
