IND vs ENG 1st ODI Pitch Report: भारत-इंग्लैंड पहले वनडे मैच की पिच रिपोर्ट

IND vs ENG 1st ODI Pitch Report Today Match In Hindi: आज (6 February 2025) टीम इंडिया और मेहमान इंग्लैंड के बीच तीन वनडे अंतरराष्ट्रीय मैचों की द्विपक्षीय सीरीज का आगाज होने जा रहा है। सीरीज का पहला वनडे मैच आज नागपुर में खेला जाएगा। इससे पहले भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज को भारत ने 4-1 से अपने नाम किया था। अब 50 ओवर फॉर्मेट की बारी है जहां कई दिग्गज खिलाड़ियों की वापसी होगी जिसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा भी शामिल हैं। यहां हम जानेंगे भारत-इंग्लैंड पहले वनडे मैच की पिच रिपोर्ट।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज 2025
  • आज भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच
  • पहला वनडे मुकाबला नागपुर में खेला जाएगा

IND vs ENG 1st ODI Pitch Report In Hindi Today Match: भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच टी20 क्रिकेट सीरीज के बाद अब बारी है 50 ओवर प्रारूप यानी वनडे सीरीज की। आज भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे (India vs England 1st ODI) खेला जाएगा। ये मुकाबला नागपुर (Nagpur) में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच इस सीरीज के लिए कई दिग्गज खिलाड़ियों की एंट्री हुई है। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 वनडे फॉर्मेट का टूर्नामेंट होगा जो 19 फरवरी से शुरू होना है, उसके लिए ये सीरीज टीम इंडिया की आखिरी तैयारी होगी। भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज में टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के हाथों में होगी। जबकि इंग्लैंड वनडे टीम के कप्तान जोस बटलर (Jos Buttler) हैं। पहला वनडे मैच आज भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा और टॉस 1:00 बजे होगा।

IND vs ENG 1st ODI Pitch Report Today Match

भारत-इंग्लैंड पहले वनडे मैच की पिच रिपोर्ट

आज भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले पहले वनडे मैच से पूर्व हम यहां आपको बता देते हैं कि वनडे क्रिकेट इतिहास में इन दोनों टीमों का इतिहास कैसा रहा है। टीम इंडिया और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच अब तक वनडे इतिहास में 107 मैच खेले जा चुके हैं। इन मैचों में टक्कर कांटे की रही है। भारत ने 58 वनडे मैचों में इंग्लैंड को मात दी है। जबकि इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने 44 मैचों में विजय हासिल की है। वहीं, 2 मैच टाई रहे और 3 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला। भारत की जमीन पर अब तक हुए भारत-इंग्लैंड वनडे मैचों के आंकड़ों की बात करें तो, यहां पर दोनों टीमों के बीच 52 वनडे अंतरराष्ट्रीय मुकाबले हो चुके हैं, जिनमें 34 मैच भारतीय क्रिकेट टीम ने जीते हैं। जबकि इंग्लैंड ने मेजबान भारत को 17 वनडे मैचों में पस्त करने में सफलता हासिल की है।

End of Feed