कोहली के सैकड़े से पहले लेग साइड में गई बॉल: अपंयार ने वाइड देने से कर दिया इन्कार, VIDEO देख लोग लगे पूछने- कल यह विकेट के लिए हो सकता है?

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Oct 20, 2023, 02:30 PM IST

हुआ यूं था कि मैच में टीम इंडिया को जीत के लिए सिर्फ दो रन चाहिए थे तब कोहली को अपने सैकड़े के लिए तीन रन चाहिए थे। बॉलिंग नासुम अहमद करा रहे थे, जिन्होंने गेंद लेग साइड में डाली थी। फिर भी अंपायर ने उसे वाइड नहीं करार दिया। विरोधी टीम इस दौरान थोड़ी हैरान नजर आई थी।

भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ गुरुवार (19 अक्टूबर, 2023) को हुए मुकाबले में जबरदस्त पारी खेली। उन्होंने न सिर्फ विजयी छक्के के साथ टीम इंडिया को जिताया बल्कि मैच में शानदार शतक भी लगाया। हालांकि, उनके शतक में विकेटकीपर और इंडियन बैट्समैन केएल राहुल का भी योगदान था। मगर सोशल मीडिया पर फैंस के एक धड़े ने किंग कोहली के शतक के पीछे अंपायर रिचर्ड केटलबरो का भी बड़ा रोल बताया।

हुआ यूं था कि मैच में टीम इंडिया को जीत के लिए सिर्फ दो रन चाहिए थे तब कोहली को अपने सैकड़े के लिए तीन रन चाहिए थे। बॉलिंग नासुम अहमद करा रहे थे, जिन्होंने गेंद लेग साइड में डाली थी। फिर भी अंपायर ने उसे वाइड नहीं करार दिया। विरोधी टीम इस दौरान थोड़ी हैरान नजर आई, जबकि फैंस के साथ टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी मुस्कुराते दिखे। सवाल भी उठे कि आखिरकार अंपायर ने उसे वाइड क्यों नहीं बताया।

End of Feed