IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ कैसा रहा है भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन, टॉप पर हैं क्रिकेट के भगवान

IND vs BAN: 19 सितंबर से भारत और बांग्लादेश के बीच 2 मैच की टेस्ट सीरीज का आगाज होने वाला है। इस सीरीज में टी20 क्रिकेट से संन्यास के बाद पहली बार विराट और रोहित टेस्ट खेलने उतरेंगे। आइए जानते हैं कि बांग्लादेश के खिलाफ किस भारतीय बल्लेबाज का रिकॉर्ड कैसा रहा है।

IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच 19 सितंबर से शुरू होने जा रही टेस्ट सीरीज में विराट कोहली, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत जैसे दिग्गजों पर नजर रहेगी। यह टीम के स्थापित और सीनियर खिलाड़ियों में शामिल हैं। उम्मीद की जा रही है कि टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद विराट और रोहित जैसे धुरंधर टेस्ट क्रिकेट पर खास फोकस करेंगे। तो वहीं, पंत एक्सीडेंट के बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करेंगे।

cricket news, sports news, sports news hindi, khel samachar (28)

भारत और बांग्लादेश (साभार-ICC)

दोनों देशों के बीच टेस्ट सीरीज में भारत के किन बल्लेबाजों ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं, इस पर एक नजर डालते हैं। इस लिस्ट में अधिकतर वह बल्लेबाज हैं जो पुराने दिग्गज भारतीय क्रिकेटर हैं और मौजूदा बल्लेबाजों की तुलना में इनका प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है। सचिन तेंदुलकर इस मामले में नंबर एक पर हैं जिन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 7 टेस्ट मैचों की 9 पारियों में 136.66 की औसत के साथ 820 रन बनाए हैं।

End of Feed