IND vs BAN Live Streaming: फ्री में कैसे देखें भारत और बांग्लादेश के बीच एशिया कप, सुपर-फोर का मैच

IND vs BAN Live Streaming: एशिया कप में आज भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला होना है। जीतने वाली टीम एशिया कप के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगा। दोनों ही टीम जीतकर यहां पहुंची है। भारत ने पाकिस्तान को जबकि बांग्लादेश ने श्रीलंका को हराया था।

IND vs BAN Live Streaming: पाकिस्तान के खिलाफ 6 विकेट से आसान जीत दर्ज करने वाली टीम इंडिया जब बुधवार को बांग्लादेश के खिलाफ उतरेगी तो उसकी नजर एशिया कप फाइनल की टिकट पर होगी। अब तक इस टूर्नामेंट में अजेय रही टीम इंडिया ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया है। दूसरी तरफ बांग्लादेश के भी हौसले बुलंद हैं, जो सुपर-फोर के अपने पहले मुकाबले में श्रीलंका को हराकर यहां पहुंची है। श्रीलंका के खिलाफ इस मुकाबले में बांग्लादेश ने 169 रन का टारगेट हासिल किया था। ऐसे में भारतीय टीम उसे हल्के में लेने की भूल नहीं करेगी। जीतने वाली टीम की जगह एशिया कप फाइनल में लगभग पक्की हो जाएगी।

IND VS BAN LIVE STREAMING

भारत बनाम बांग्लादेश मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (साभार-ACC)

टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन की बात करें तो शायद ही इसमें कोई बदलाव होगा। पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में जो टीम खेली थी, टीम इंडिया उसी प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेगी, जिसका सीधा मतलब है कि अर्शदीप सिंह बाहर बैठेंगे। यदि आप इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

End of Feed