IND vs BAN, 2nd Test Day-2 Highlights: बिना कोई गेंद फेंके दूसरे दिन का खेल खत्म, जानिए तीसरे दिन का मौसम अपडेट
IND vs BAN 2nd Test Live Score, India vs Bangladesh 2nd Test Day-2 Today Match Live Cricket Score (भारत बनाम बांग्लादेश आज के मैच का लाइव टेलीकास्ट सीधा प्रसारण ) Bharat Banaam Bangladesh Match Live Full Scorecard in Hindi: भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। बारिश के कारण दूसरे दिन का मैच शुरू नहीं हो सका।
IND vs BAN Live Score, India vs Bangladesh 2nd Test Day-2 Match Live Cricket Score (भारत बनाम बांग्लादेश आज के मैच का लाइव टेलीकास्ट सीधा प्रसारण ): भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला (IND VS BAN 2nd Test Match) जारी है। कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले के पहले दिन बांग्लादेश ने 3 विकेट के नुकसान पर 107 रन बनाए। मैच के दूसरे दिन टीम 107/3 रन से खेलना था, लेकिन बारिश के कारण मैच तय समय पर शुरू नहीं हो सका। Accuweather के अनुसार, भारत और बांग्लादेश के तीसरे दिन भी झमाझम बारिश होने की उम्मीद जताई गई है। कानपुर में रविवार को 59 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। तीसरे दिन मौसम साफ रहता है तो दोनों टीमों के खिलाड़ी मुकाबले के लिए मैदान पर उतरेंगे। मोमिनुल हक और मुश्फिकुर रहीम क्रीज पर हैं। टीम ने पहले दिन 35 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 107 रन बना लिए हैं। इस बीच, कानपुर में झमाझम बारिश होने लगी थी और खराब रोशनी के चलते पहले दिन का खेल दोपहर 3 बजे ही समाप्त करना पड़ा था।
सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ 280 रन से जीत हासिल की थी। इसी जीत के साथ टीम इंडिया ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। सीरीज के पहले मुकाबले की पहली पारी में रवि अश्विन का बल्ला जमकर चला था। उन्होंने शतकीय पारी खेली थी, जबकि दूसरी पारी में शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने शतकीय पारी खेलकर टीम को विशाल बढ़त दिलाई थी। दूसरे टेस्ट मुकाबले में फैंस की नजर एक बार फिर इन बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर रहेगी।
बांग्लादेश की पहली पारी
- जाकिर हसन बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने कुल 24 गेंदों का सामना किया और बिना खाता खोले आउट हो गए। उनको आकाश दीप ने यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच आउट कराया।
- शादमान इस्लाम ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 36 गेंदों का सामना किया और 4 चौके की मदद से 24 रन बनाए। उनको आकाश दीप ने अपना शिकार बनाया।
- नजमुल हुसैन शांतो कप्तानी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 57 गेंदों में 6 चौके की मदद से 31 रन बनाकर आउट हो गए। उनको रवि अश्विन ने आउट किया।
भारतीय टेस्ट टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, लोकेश राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, यश दयाल, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज।
बांग्लादेश टेस्ट टीम: नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), महमूदुल हसन जॉय, जाकिर हसन, शादमान इस्लाम, मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिट्टन दास, मेहदी हसन मिराज, तास्किन अहमद, सैयद खालिद अहमद, जाकिर अली अनिक, ताइजुल इस्लाम, नईम हसन, नाहिद राणा, हसन महमूद।
भारत बनाम बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच किस स्टेडियम में होगा (Ind Vs Ban 1st Test Match Stadium Name)
भारत और बांग्लादेश के बीच दूसराटेस्ट मुकाबला कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है।
भारत बनाम बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच टाइमिंग क्या है (Ind Vs Ban 1st Test Match Timing Toss Timing)
भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा मुकाबला सुबह 9.30 बजे से होना था, लेकिन आउटलफील्ड गीली होने के कारण करीब एक घंटे की देरी से मैच शुरू हुआ।
भारत बनाम बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच का टॉस कितने बजे होगा (Ind Vs Ban 1st Test Match Toss Timing)
भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट मुकाबले का टॉस सुबह 9.00 बजे होना था, लेकिन आउटफील्ड गीली होने के कारण टॉस एक घंटे की देरी से हुआ।
