और ड्रेसिंग रूम से निकला 'शेर': टांके लगे हुए थे, फिर भी रोहित गरजे, जानिए रोमांचक अंतिम ओवर का पूरा हाल

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Dec 7, 2022, 09:10 PM IST

India vs Bangladesh 2nd ODI Last Over, Rohit Sharma heroics: बेशक बुधवार को दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया अंतिम गेंद पर 5 रन से हार गई लेकिन कुछ दिन से हताश दिख रहे कप्तान रोहित शर्मा की पारी देखकर फैंस सब कुछ भूल गए। रोहित के हाथों में चोट के बाद टांके लगे थे, फिर भी वो खेले।

पिछले काफी समय से लगातार टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की तमाम चीजों के लिए आलोचनाएं हो रही थीं। टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में मिली हार से लेकर मैदान पर अपने खिलाड़ियों पर उनका गुस्सा निकलना, या फिर उनका खराब व्यक्तिगत फॉर्म। सब कुछ निशाने पर था। बांग्लादेश के खिलाफ पहला मैच हारने के बाद ये चीजें अपने चरम पर पहुंच गई। बुधवार को जब दूसरे वनडे की बारी आई तो शुरुआत में ही रोहित फील्डिंग करते हुए हाथ में चोट लगा बैठे और तुरंत अस्पताल जाना पड़ा। ऐसा लगा कि कप्तान का समय ही खराब चल रहा है।

Rohit_Sharma_Injured_AP

रोहित शर्मा (AP)

मीरपुर में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था और रोहित शुरुआत में ही फील्डिंग करते हुए उंगली के बीच के जाल (फिंगर वेबिंग) में चोट खा गए।तुरंत अस्पताल ले जाने की नौबत आ गई। फिर खबर आई कि उनके हाथ में टांके लगाए गए हैं और कुछ स्कैन भी कराए जाएंगे। ये तक खबरें आईं कि वे अगले वनडे और टेस्ट मैच से भी बाहर रह सकते हैं। इन सभी खबरों के आते-जाते बांग्लादेश की टीम ने 272 रनों का टारगेट दे दिया था।

End of Feed