IND vs AUS: नागपुर टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, चोट के कारण बाहर हुआ यह स्टार गेंदबाज

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Feb 5, 2023, 11:02 AM IST

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैच की सीरीज का आगाज 9 फरवरी से होने जा रहा है। पहला टेस्ट नागपुर में खेला जाएगा। इस मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम को एक और झटका लगा है। मिचेल स्टार्क के बाद एक और गेंदबाज पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गया है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 9 फरवरी से शुरू हो रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड चोट के कारण पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं। उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए सिडनी टेस्ट में चोट लग गई थी।

Josh Hazlewood.

जोश हेडलवुड

ऑस्ट्रेलिया के लिए यह बड़ा झटका इसलिए भी है क्योंकि मिचेल स्टार्क पहले ही नागपुर टेस्ट से बाहर हो चुके हैं ऐसे में हेजलवुड के जाने से ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी कमजोर हुई है। इसके अलाव केमरॉन ग्रीन के भी पहले टेस्ट में गेंदबाजी करने पर सस्पेंस है।

End of Feed