IND vs AUS Head to Head: ODI वर्ल्ड कप से पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आखिरी मुकाबला आज, देखें राजकोट में किसका पलड़ा है भारी

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Sep 27, 2023, 11:31 AM IST

IND vs AUS Head to Head: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज यानी 27 सितंबर को खेला जाएगा। यह मुकाबला राजकोट में खेला जाएगा। इस मुकाबले के शुरू होने से पहले दोनों टीमों के आंकड़ों पर नजर डालते हैं और जानने की कोशिश करते हैं कि राजकोट में किसका पलड़ा भारी है।

IND vs AUS Head to Head: भारत की मेजबानी में 5 अक्टूबर से वनडे वर्ल्ड कप का रोमांच शुरू होने वाला है। इस टूर्नामेंट के आगाज होने से पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम बुधवार यानी 27 सितंबर को आखिरी बार आमने-सामने होगी। दोनों टीमों के बीच वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज खेला जाएगा। यह मुकाबला राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज पर टीम इंडिया ने कब्जा कर लिया है। अब टीम की नजर क्लीन स्वीप पर है। वहीं, ऑेस्ट्रेलिया की टीम नई रणनीति के साथ आखिरी मुकाबले में उतरेगी और सीरीज में हार के अंतर को कम करना चाहेंगे।

IND vs AUS Head to Head

भारत और ऑस्ट्रेलिया तीसरा वनडे हेड टू हेड।

राजकोट में भारत का पलड़ा भारी

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला राजकोट में खेला जाएगा। राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया का पलड़ा काफी मजबूत है। इस मैदान पर दोनों टीमें तीन साल बार खेलने उतरेंगी। इस मुकाबले से पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 17 जनवरी 2020 को राजकोट में खेला जाएगा। इस मुकाबले में टीम इंडिया को 36 रन से जीत मिली थी। टीम इंडिया एक बार फिर राजकोट में ऑस्ट्रेलिया को पटखनी देने की तैयारी के साथ मैदान पर उतरेगी। वहीं, 1980 से अभी तक भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 148 वनडे मुकाबले खेले गए हैं। इसमें भारत को 56 मुकाबले में जीत मिली है, जबकि ऑस्ट्रेलिया को 82 मैचों में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच 10 मैच बेनतीजा रहा है।

End of Feed