IND vs AUS Head to Head: वनडे वर्ल्ड कप को अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। भारत की मेजबानी में 5 अक्टूबर से वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत होने जा रही है। लेकिन इस मुकाबले से पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम आमने-सामने होंगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला मुकाबला 22 अक्टूबर को मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबले की शुरुआत दोपहर 1.30 बजे से होगी। इस मुकाबले से पहले देखते हैं कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच किसका पलड़ा भारी है।
पैट कमिंस और रोहित शर्मा हाथ मिलाते हुए। फोटो- ICC Twitter)
भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी
वनडे फॉर्मेट में भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी है। 1980 से अभी तक दोनों टीमों के बीच कु 146 मैच खेले गए हैं। ऑस्ट्रेलिया को 82 मैचों में जीत मिली है, जबकि 54 मैचों में टीम इंडिया को जीत मिली है। वहीं, दोनों टीमों के बीच 10 मैचों के परिणाम नहीं निकल सके हैं। इस बीच दोनों टीमों के बीच अंतिम-5 मैचों की बात करें तो यहां भी ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी है। पांच मैचों में ऑस्ट्रेलिया को 3, जबकि टीम इंडिया को 2 मैचों में जीत मिली है। टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 17 मार्च 2023 को आखिरी जीत मिली है।
मोहाली स्टेडियम में टीम इंडिया का रिकॉर्ड खराब
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला जाएगा। 1996 से अभी तक दोनों टीमों के बीच मोहाली में कुल 5 मैच खेले गए हैं। इसमें टीम इंडिया को सिर्फ एक जीत मिली है, जबकि ऑस्ट्रेलिया को 4 मैचों में जीत मिली है। टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस मैदान पर संभलकर बल्लेबाजी करने की जरुरत है।
