IND vs AUS: टीम इंडिया को फाइनल में हराने के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने दिया ये बयान

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 11, 2023, 08:03 PM IST

IND vs AUS WTC Final 2023: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भारत को 209 रनों से शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया। मुकाबले में जीत के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने अपनी टीम के खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की। खासतौर पर स्कॉट बोलैंड की।

WTC Final, IND vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में भारत पर टीम की 209 से से जीत में निर्णायक भूमिका निभाने वाले स्कॉट बोलैंड की तारीफ करते हुए कहा कि वह उनके पसंदीदा खिलाड़ी रहेंगे।

IND vs AUS, Pat Cummins post match statement after beating India in WTC Final

पैट कमिंस (AP)

बोलैंड ने पूरे मैच में भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया और भारत की दूसरी पारी में शुभमन गिल, विराट कोहली तथा रविंद्र जडेजा के विकेट लिये। कमिंस ने कहा ,‘‘ जब जरूरत थी, तब हमने अच्छा खेल दिखाया । भारत ने वापसी की कोशिश की लेकिन मैच में अधिकांश समय हमारा दबदबा रहा । बोलैंड मेरा पसंदीदा खिलाड़ी है और रहेगा ।’’

End of Feed