Ind vs Aus: नागपुर टेस्ट में सच साबित हुई आकाश चोपड़ा की भविष्यवाणी, फैंस कर रहे हैं तारीफ

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Feb 11, 2023, 03:45 PM IST

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मैच में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 132 रन के अंतर से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही भारत ने 4 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की दिशा में एक और कदम बढ़ा दिया है।

भारत ने नागपुर टेस्ट पारी और 132 रन के अंतर से जीत लिया है। पहले टेस्ट के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी भारतीय स्पिन गेंदबाजों के सामने केवल 91 रन पर ढेर हो गई। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 177 रन बनाए थे। दूसरी पारी में भारत की तरफ से रविचंद्रन अश्निन ने 5, जडेजा ने 2 और मोहम्मद शमी ने 2 विकेट झटके। इस जीत के साथ ही भारत ने 4 मैच की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। भारत ने पहली पारी में रोहित शर्मा के शतक और जडेजा और अक्षर के अर्धशतक के दम पर 400 रन बनाए थे।

team india.

विकेट लेने के बाद टीम इंडिया

सच साबित हुई आकाश चोपड़ा की भविष्यवाणी

स्पिन गेंदबाजों की मदद के लिए जानी जाने वाली नागपुर की पिच को लेकर आकाश चोपड़ा ने 9 फरवरी को ट्वीट कर लिखा था कि यह टेस्ट 3 दिन में खत्म हो जाएगा। अगर खेल चौथे दिन जाता है तो यह बोनस के तौर पर देखा जाएगा। आकाश चोपड़ा ने मैच के बाद खुद अपने ट्वीट को शेयर किया और खुद की तारीफ की।

दूसरी पारी में भी नहीं दिखा ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों का दम

पहली पारी की तरह ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी भी भारतीय स्पिन गेंदबाजों के सामने कुछ नहीं कर पाई और पूरी टीम केवल एक सेशन में 91 रन बनाकर ढेर हो गई और भारत ने पारी और 132 से मुकाबला जीत लिया। इसके साथ ही भारत ने पारी और 132 रन के अंतर से नागपुर टेस्ट जीत लिया।

इससे पहले भारतीय टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 321 रन से आगे खेलना शुरू किया, लेकिन जल्द ही रवींद्र जडेजा 70 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद अक्षर पटेल और मोहम्म्द शमी ने 9वें विकेट के लिए 52 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की और टीम इंडिया को 400 रन तक पहुंचा दिया। भारत की तरफ से रोहित शर्मा ने 120, अक्षर पटेल ने 84 और रवींद्र जडेजा ने 70 रन की पारी खेली।

End of Feed