IND vs AUS 5th Test Playing XI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5वां और आखिरी मुकाबला 3 जनवरी से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। मेलबर्न टेस्ट गंवाने के बाद टीम इंडिया के लिए यह मैच करो या मरो वाला बन गया है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की रेस में बने रहने के लिए उसे जीत के अलावा और कुछ नहीं चाहिए। ऐसे में टीम के सामने अपनी बेस्ट प्लेइंड इलेवन चुनने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।
भारत और ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग इलेवन (साभार-TNN)
खराब फॉर्म से जूझ रहे और अपने टेस्ट करियर में दोराहे पर खड़े कप्तान रोहित शर्मा को लेकर ऐसी रिपोर्ट आ रही है कि टीम हित में वह खुद को प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप कर सकते हैं। रोहित खुद को शुभमन गिल के लिए ड्रॉप कर सकते हैं जो चौथे टेस्ट में टीम का हिस्सा नहीं थे। रोहित ने पांच पारियों में सिर्फ 31 रन ही बनाए हैं जबकि गिल 2024 में भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में दूसरे सफल बल्लेबाज हैं। उनके नाम साल 2024 में 866 रन हैं।
अगर ऐसा होता है तो एक बार फिर केएल राहुल को दोबारा पारी का आगाज करने का मौका मिल सकता है जहां वह सबसे अधिक आश्वस्त नजर आए थे और नंबर 3 पर गिल खेल सकते हैं। मैच के बाद रोहित ने बताया भी था कि गिल को ड्रॉप नहीं किया गया था। टीम के बैलेंस को बेहतर बनाने के लिए उनके स्थान पर वाशिंगटन सुंदर को शामिल किया गया था जिन्होंने बल्ले से कमाल का काम किया था।
सिडनी में स्पिनरों को मिलती है मदद
सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलेगी। ऐसे में वाशिंगटन या तनुश कोटियान में से किसी एक का रविंद्र जडेजा के साथ खेलना लगभग तय है। ज्यादा चांस सुंदर के खेलने के हैं क्योंकि उनके आने से बल्लेबाजी में भी गहराई आती है। तेज गेंदबाजी की बात करें तो सिराज ने सिडनी में शानदार स्पैल के साथ अपना दावा मजबूत कर लिया है जबकि आकाश दीप भले दो पारियों में सिर्फ एक विकेट ले पाए हों, लेकिन उन्होंने गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को परेशान किया था।
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन (Team India Playing XI)
केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, रवींद्र जड़ेजा, वाशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), आकाश दीप, मोहम्मद सिराज।
