IND Vs AUS 3rd T20 Highlights: वाशिंगटन सुंदर ने खेली विस्फोटक पारी, भारत ने तीसरे टी20 में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया
India Cricket Team vs Australia Cricket Team Highlights:भारतीय क्रिकेट टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टी20 मैच में 5 विकेट से जीत दर्ज कर ली है। इस मैच का आयोजन होबार्ट के बेलविरे ओवल मैदान पर किया जा रहा था। मैच में लंबे समय बाद भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीता। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टिम डेविड की दमदार पारी के चलते 186 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में उतरी भारतीय टीम ने शुरुआत से ही तेजी से रन बनाना शुरू किया और अंत में वाशिंगटन सुंदर ने विस्फोटक पारी खेली और देश को जीत की ओर ले गए। इस जीत के साथ ही सीरीज में टीम इंडिया ने 1-1 की बराबरी कर ली है।
India National Cricket Team vs Australia National Cricket Team Highlights: भारतीय क्रिकेट टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टी20 मैच में 5 विकेट से जीत दर्ज कर ली है। इस मैच का आयोजन होबार्ट के बेलविरे ओवल मैदान पर किया जा रहा था। मैच में लंबे समय बाद भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीता। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टिम डेविड की दमदार पारी के चलते 186 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में उतरी भारतीय टीम ने शुरुआत से ही तेजी से रन बनाना शुरू किया और अंत में वाशिंगटन सुंदर ने विस्फोटक पारी खेली और देश को जीत की ओर ले गए। इस जीत के साथ ही सीरीज में टीम इंडिया ने 1-1 की बराबरी कर ली है।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (IND vs AUS)
भारत (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग XI): मिशेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), टिम डेविड, मिशेल ओवेन, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू शॉर्ट, सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मैथ्यू कुहनेमन
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs AUS Head to Head in T20)
अब तक भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 क्रिकेट इतिहास में 34 मैच खेले जा चुके हैं। इन मैचों में भारत का पलड़ा ही भारी रहा है। भारत ने 20 बार ऑस्ट्रेलियाई टीम को मात दी है। जबकि ऑस्ट्रेलिया को सिर्फ 12 टी20 मैचों में टीम इंडिया के खिलाफ जीत मिली है। वहीं एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला था। अगर बात करें ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर इन दोनों टीमों के बीच हुए टी20 मैचों की, तो अब तक ऑस्ट्रेलिया में दोनों देशों के बीच 14 टी20 मैच हो चुके हैं जिसमें 7 बार टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में मात दी है। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपने घर में 5 मैचों में ही भारत को हराया है।
ऑस्ट्रेलिया और भारत की T20 टीमें (India And India T20 Squads)
ऑस्ट्रेलियाई टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), जोश हेजलवुड (मैच 1–2), ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमैन, ग्लेन मैक्सवेल (मैच 3–5), मिशेल ओवेन, जोश फिलिप, मैथ्यू शॉर्ट, एडम ज़म्पा, सीन एबॉट (मैच 1–3) और मार्कस स्टोइनिस, जेवियर बार्टलेट, महली बियर्डमैन (मैच 3–5), टिम डेविड, बेन ड्वारशुइस (मैच 4–5) और नाथन एलिस।
भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उप-कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल और जितेश शर्मा।
