IND vs AUS 2nd Test Pitch Report: भारत-ऑस्ट्रेलिया दूसरे टेस्ट मैच की पिच रिपोर्ट

IND vs AUS 2nd Test Pitch Report In Hindi: आज (6 December 2024) ऑस्ट्रेलिया और टीम इंडिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए खेली जा रही 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच शुरू हो रहा है। भारत और ऑस्ट्रेलियाई टीम के बीच दूसरा टेस्ट मैच एडिलेड के एडिलेड ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। भारतीय टेस्ट टीम ने इससे पहले सीरीज के पहले मुकाबले में पर्थ के मैदान पर मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम को करारी शिकस्त देकर सीरीज में शुरुआती बढ़त बना ली थी। एडिलेड टेस्ट डे-नाइट टेस्ट मैच होगा। यहां जानेंगे इस मैच की पिच रिपोर्ट।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज
  • आज शुरू हो रहा है भारत-ऑस्ट्रेलिया दूसरा टेस्ट
  • दूसरा टेस्ट मैच एडिलेड ओवल मैदान पर खेला जाएगा

IND vs AUS 2nd Test Pitch Report In Hindi Today Match: भारतीय क्रिकेट टीम और मेजबान ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम (India vs Australia) के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border-Gavaskar Trophy) के लिए खेली जा रहीपांच टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच आज एडिलेड (Adelaide) में शुरू हो रहा है। ये एक डे-नाइट टेस्ट मैच होगा जो गुलाबी गेंद (Pink Ball Test) से खेला जाएगा। इससे पहले जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में टीम इंडिया ने पहला टेस्ट मैच पर्थ में 295 रनों से जीतकर सीरीज में 1-0 की अहम बढ़त बना ली थी। अब दबाव में ऑस्ट्रेलियाई टीम होगी। दूसरा टेस्ट मैच आज से भारतीय समय के मुताबिक सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा और टॉस 9:00 बजे किया जाएगा। टीम इंडिया के नियमित कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) भी लौट आए हैं और अब वही टीम की कमान संभालते नजर आएंगे। जबकि ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम की कप्तानी पैट कमिंस (Pat Cummins) करते दिखेंगे।

IND vs AUS 2nd Test Pitch Report Today Match

भारत-ऑस्ट्रेलिया दूसरे टेस्ट मैच की पिच रिपोर्ट

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज से शुरू होने सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच से पहले यहां जान लीजिए कि इन दोनों टीमों का टेस्ट क्रिकेट में आमने-सामने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड कैसा रहा है और आंकड़े क्या कुछ कहते हैं। दोनों दिग्गज टीमों के बीच टेस्ट क्रिकेट इतिहास में इससे पहले 108 मैच खेले जा चुके हैं। इनमें 45 बार कंगारुओं को विजय प्राप्त हुई है। वहीं टीम इंडिया 33 टेस्ट मैचों में जीत दर्ज करने में सफल रही है। इस दौरान जहां 29 टेस्ट मैच ड्रॉ रहे, वहीं 1 मुकाबला टाई भी हुआ था। ऑस्ट्रेलियाई धरती पर इन दोनों टीमों के बीच हुए टेस्ट मैचों के इतिहास पर नजर डालें तो यहां पर भारत और मेजबान ऑस्ट्रेलिया के बीच 53 टेस्ट मुकाबले खेले जा चुके हैं। इसमें अपने घर पर खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया 30 मौकों पर भारत को शिकस्त देने में कामयाब रहा, जबकि भारतीय टेस्ट टीम अब तक ऑस्ट्रेलिया में सिर्फ 10 मैच जीत सकी है जिसमें मौजूदा टेस्ट सीरीज का पिछला मुकाबला भी शामिल है। दोनों टीमों के बीच यहां पर 13 टेस्ट मैच ड्रॉ भी रह चुके हैं।

End of Feed