IND vs AUS: ट्रेविस हेड के बयान पर आया DSP सिराज का रिएक्शन, जानिए क्या है पूरा मामला

IND vs AUS 2nd Test, Mohammed Siraj Reaction: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया को दूसरे टेस्ट मुकाबले में 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इसी हार के साथ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज 1-1 बराबर हो गई है। दूसरे टेस्ट मुकाबले में ट्रेविस हेड को आउट करने के बाद मोहम्मद सिराज ने जोरदार विदाई दी थी। इसकी आलोचना हो रही थी। इसको लेकर मोहम्मद सिराज ने अपना रिएक्शन दिया है।

IND vs AUS 2nd Test, Mohammed Siraj Reaction: एडिलेड टेस्‍ट के दूसरे दिन शतक लगा चुके ट्रैविस हेड को बोल्‍ड करने के बाद मोहम्‍मद सिराज और हेड के बीच गहमागहमी दिखाई दी। दिन के अंत में हेड पत्रकार वार्ता में आए और कहा कि उन्‍होंने तो बस उनको वेल बोल्ड कहा था, अगर वह इसी तरह क्रिकेट खेलना चाहते हैं तो वह उनकी मर्जी है। अब सिराज ने जवाब देते हुए कहा है कि जो भी उन्‍होंने कहा वह झूठ है। उन्‍होंने वेल बोल्ड तो बिल्‍कुल नहीं कहा था।

Mohammad Siraj, Mohammed Siraj, Mohammed Siraj Reaction, Mohammed Siraj reaction to Travis Head Statement, Travis Head Statement, Mohammed Siraj reaction, Mohammed Siraj vs Travis Head, IND vs AUS, IND vs AUS 2nd test Match, India vs Australia, Cricket News In Hindi, Cricket News Hindi, Sports News In Hindi,

भारतीय टीम के खिलाड़ियों के साथ मोहम्मद सिराज। (फोटो- BCCI Twitter)

तीसरे दिन की शुरुआत से पहले ब्रॉडकास्‍ट पर उन्‍होंने हरभजन सिंह से कहा, "वह बहुत अच्‍छी बल्‍लेबाज़ी कर रहा था, लेकिन अंत में जब एक अच्‍छी गेंद पर बल्‍लेबाज़ छक्‍का मार देता है तो आपको उसका विकेट लेने का जुनून आ जाता है। मैंने जब अगली गेंद पर उसका विकेट लिया तो मैंने जश्‍न मनाया। जिसके बाद उसने मुझे कुछ गाली दी, लेकिन उसने पत्रकार वार्ता में कहा कि उसने वेल बोल्ड बोला, तो मैं बता देता हूं कि ऐसा कुछ नहीं है। हम हर किसी का सम्‍मान करते हैं। क्रिकेट सज्जन लोगों का खेल है, जो उनका तरीक़ा था, वह बिल्‍कुल सही नहीं था।"

End of Feed