IND vs AUS Test Series 2024: भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला इस खतरनाक पिच पर होगा

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 19, 2024, 05:48 PM IST

IND vs AUS Test Series 2024: टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस साल के अंत में आयोजित होने वाली चर्चित टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट के वेन्यू का नाम घोषित कर दिया गया है। ये मुकाबला दुनिया की सबसे खतरनाक पिच में से एक पर्थ के मैदान पर खेला जाएगा। टीम इंडिया साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज 2024
  • पर्थ में होगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट
  • साल के अंत में टीम इंडिया करेगी ऑस्ट्रेलिया दौरा

IND vs AUS Test Series 2024: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस साल के आखिर में होने वाली पांच टेस्ट मैचों की बहुप्रतीक्षित श्रृंखला का पहला मैच पर्थ में खेला जाएगा जहां की पिच दुनिया की सबसे तेज और खतरनाक पिचों में से एक मानी जाती है। ‘सिडनी मार्निंग हेराल्ड’ की रिपोर्ट के अनुसार इस श्रृंखला के बाकी मैच एडिलेड, ब्रिस्बेन, मेलबर्न और सिडनी में खेले जाएंगे।

IND vs AUS 1st Test At Perth

भारत-ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच पर्थ में होगा (AP File)

रिपोर्ट में कहा गया है,‘‘एडिलेड दूसरे टेस्ट मैच जबकि ब्रिस्बेन तीसरे टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा। बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच हर बार की तरह मेलबर्न में होगा जबकि नए साल पर दोनों टीम सिडनी में अंतिम मैच खेलेंगे।’’ एडिलेड में खेले जाने वाला दूसरा मैच दिन रात्रि का होगा।

End of Feed