IND vs AUS 1st ODI Match Preview: आज भारत-ऑस्ट्रेलिया पहला वनडे, इस मैच के बारे में जानिए सब कुछ

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 17, 2023, 06:00 AM IST

India vs Australia (IND vs AUS) 1st ODI Preview: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब वनडे सीरीज की बारी है। टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त देने के बाद अब भारत वनडे सीरीज में अपना दम दिखाने उतरेगी, जबकि आज खेला जाने वाला सीरीज का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए साल का पहला वनडे मैच होगा।

IND vs AUS 1st ODI Match Preview: भारतीय टीम तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में शुक्रवार को यहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैदान में उतरेगी तो इस साल के आखिरी में होने वाले विश्व कप की तैयारियों के साथ उसकी नजरें हरफनमौला हार्दिक पंड्या के नेतृत्व कौशल को परखने पर होगी। नियमित कप्तान रोहित शर्मा पारिवारिक प्रतिबद्धता के कारण इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं है और उनकी गैरमौजूदगी में पंड्या टीम का नेतृत्व करेंगे। पंड्या की कप्तानी में गुजरात जायंट्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के अपने पहले सत्र में खिताब जीता था। वह पिछले कुछ समय से टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारतीय टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।

ind vs aus 1st odi match preview

भारत-ऑस्ट्रेलिया पहला वनडे मैच प्रिव्यू (AP)

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की बॉर्डर-गावस्कर श्रृंखला को 2-1 से जीतने के साथ ही जून में आयोजित होने वाले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल का टिकट पक्का करने के बाद भारतीय टीम अब 50 ओवर के प्रारूप के विश्व कप के लिए अपनी तैयारी को दुरुस्त करना चाहेगी। एकदिवसीय विश्व कप का आयोजन इस साल अक्टूबर नवंबर में भारत में होगा।

End of Feed