IND vs AFG: 'उनकी रगों में क्रिकेट दौड़ता है' विराट की T20 में वापसी को लेकर डी विलियर्स ने दिया बड़ा बयान

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 11, 2024, 07:19 PM IST

AB de Villiers praise Virat Kohli: द.अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एबी डी विलियर्स ने विराट कोहली की टी20 फॉर्मेंट में वापसी पर खुशी जाहिर की है। उनके मुताबिक चेज मास्टर के रगों में क्रिकेट दौड़ता है।

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एबी डिविलियर्स अपने दोस्त विराट कोहली के टी20 विश्व कप में खेलने की संभावना से तनिक भी हैरान नहीं है और उनका कहना है कि विराट ने अपने अंतरराष्ट्रीय कैरियर का प्रबंधन बखूबी किया है।कोहली ने आखिरी टी20 नवंबर 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में खेला था । उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 श्रृंखला के लिये वापसी की है और आखिरी दो मैच खेलेंगे ।

Virat Kohli, AB de Villiers

विराट कोहली एबी डी विलियर्स (फोटो- IPL/BCCI)

डिविलियर्स ने यहां चुनिंदा पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान पीटीआई से कहा -' मैं बिल्कुल भी हैरान नहीं हूं । मैं विराट और रोहित के लिये बहुत खुश हूं । आप टी20 विश्व कप में अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम भेजकर जीतना चाहते हैं।मैं समझ सकता हूं कि आलोचना हो रही है क्योंकि युवाओं और उन खिलाड़ियों का मौका छिन गया है जो लगातार टी20 खेल रहे हैं ।'

End of Feed