LIVE

IND vs AFG Live Score, 2nd T20: अरुण जेटली स्टेडियम के ऊपर छाए बादल, क्या बारिश डाल सकती है मैच में खलल

आदित्य साहूUpdated Sep 15, 2026, 18:33 IST

IND vs AFG 2nd T20 Today Match Live Score (भारत बनाम अफगानिस्तान आज के दूसरे टी20 मैच का लाइव क्रिकेट स्कोर टुडे मैच) Online Streaming, TV Telecast, Scorecard Live Updates: अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में आज टीम इंडिया की नजर सीरीज पर कब्जा जमाने पर होगी। एक बार फिर से यह रोमांचक मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली में खेला जाने वाला है। भारत बनाम अफगानिस्तान दूसरे टी20 मैच के ताजा स्कोर और पल-पल के अपडेट्स के लिए यहां जुड़े रहें।

IND vs AFG Live Score, 2nd T20: अरुण जेटली स्टेडियम के ऊपर छाए बादल, क्या बारिश डाल सकती है मैच में खलल
IND vs AFG Live Score, 2nd T20: अरुण जेटली स्टेडियम के ऊपर छाए बादल, क्या बारिश डाल सकती है मैच में खलल

IND vs AFG Live Score: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाने वाला है। यह मुकाबला एक बार फिर से नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने जा रहा है। गौरतलब है कि यह मैच भले ही भारत में खेला जा रहा है लेकिन इस मैच की भी मेजबानी अफगानिस्तान ही कर रही है। इसका मतलब यह हुआ कि भारतीय टीम अपने घर में मेहमान की तरह खेलती नजर आएगी।

पहले मुकाबले में भारतीय टीम को मिली थी जीत
इस सीरीज का पहला मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। जिसमें भारतीय टीम ने 7 विकेट जीत दर्ज की ती। पहले मुकाबले में अफगानिस्तान ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए थे। इस लक्ष्य को भारतीय टीम ने तीन विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया है। पहले मुकाबले में अभिषेक शर्मा की तूफानी बल्लेबाजी देखने को मिली थी।

भारत की फुल T20I टीम स्क्वॉड:
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर।

अफगानिस्तान की फुल T20I टीम स्क्वॉड:
इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), नूर रहमान (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नंग्याल खरोती, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, अब्दुल्ला अहमदजई और नवीन-उल-हक।

SEPT 15, 2026 18:33 IST

IND vs AFG Live Score: कुछ देर में होने वाला है टॉस

भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरे मैच का टॉस अब बस थोड़ी देर में होने वाला है। इस मैच से पहले भारतीय टीम काफी कश्मकश में है। दो महीने बाद वापसी करने वाले स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती पहले टी20 के बाद साइड स्ट्रेन की शिकायत के चलते पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। जापान में होने वाले एशियन गेम्स में भी उनका खेलना संदिग्ध है। स्क्वॉड में अब रवि बिश्नोई ही एकमात्र फ्रंटलाइन स्पिनर बचे हैं, लेकिन वह भी उम्मीद के मुताबिक निरंतरता नहीं दिखा पाए हैं।

वैभव और संजू में रोचक मुकाबला
हार्दिक पांड्या इस सीरीज में उपलब्ध नहीं हैं और पहले टी20 में उनकी कमी साफ दिखी। भारत के पांचवें और छठे बॉलिंग ऑप्शन ने 4 ओवर में 59 रन लुटा दिए थे। नितीश रेड्डी ने 2 ओवर में 30 रन दिए, जबकि शिवम दुबे ने अपने एक ओवर में 21 रन खर्च किए। वहीं संजू सैमसन पर भी दबाव है। वैभव सूर्यवंशी बेंच पर इंतजार कर रहे हैं, ऐसे में पहले मैच में सस्ते में आउट होने के बाद संजू अब ज्यादा मौके गंवा नहीं सकते। इंग्लैंड सीरीज में भी उन्हें एक बार वैभव के लिए जगह खाली करनी पड़ी थी।
SEPT 15, 2026 18:26 IST

IND vs AFG Live Score: अरुण जेटली स्टेडियम के ऊपर छाए बादल

दिल्ली में आज मौसम थोड़ा बादलों वाला है, लेकिन बारिश का कोई खतरा नहीं दिख रहा है। वीक डेज होने की वजह से अभी तक ज्यादा भीड़ नहीं आई है। दोनों ही टीमों के कैंप में ज्यादा हलचल नहीं है। अफगानिस्तान टीम ने अभी-अभी फुटबॉल के साथ वॉर्म-अप शुरू किया है। आज के मैच के लिए पिच नंबर 4 का इस्तेमाल होगा, जबकि पिछला मैच पिच नंबर 6 पर खेला गया था।
SEPT 15, 2026 18:17 IST

IND vs AFG Live Score: भारत के सामने कहीं नहीं टिकता अफगानिस्तान

भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 इंटरनेशनल में अब तक कुल 10 मुकाबले खेले गए हैं। इन 10 मैचों में टीम इंडिया का दबदबा रहा है। भारत ने 9 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा था। अफगानिस्तान की टीम आज तक भारत को टी20 में हरा नहीं पाई है और उसे अभी भी अपनी पहली जीत का इंतजार है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दोनों टीमें दूसरी बार टी20 फॉर्मेट में भिड़ेंगी।
SEPT 15, 2026 17:57 IST

IND vs AFG Live Score: पहले मैच में भी फ्लॉप हुए संजू सैमसन

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद से संजू सैमसन का बल्ला खामोश है। अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 में भी वह सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गए। संजू की इस फॉर्म के बाद कुछ पूर्व क्रिकेटरों ने युवा वैभव सूर्यवंशी को मौका देने की मांग की है। उनका कहना है कि जब सीनियर खिलाड़ी लगातार फेल हो रहे हैं तो युवा को चांस मिलना चाहिए। हालांकि, टीम मैनेजमेंट के लिए सिर्फ एक मैच के बाद संजू को हटाना आसान नहीं होगा। गंभीर और अय्यर उन्हें एक और मौका दे सकते हैं।
SEPT 15, 2026 17:54 IST

IND vs AFG Live Score: मोबाइल में कहां देख सकते हैं आज का मैच

भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी20 मैच आप मोबाइल या लैपटॉप पर भी लाइव देख सकते हैं। इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप और वेबसाइट पर होगी। इसके लिए आपको FanCode का सब्सक्रिप्शन लेना होगा। आप ऐप डाउनलोड करके आसानी से मैच का मजा ले सकते हैं।
SEPT 15, 2026 17:53 IST

IND vs AFG Live Score: पिछले मैच में चारों खाने चित हुआ था अफगानिस्तान

पिछले मैच में अफगानिस्तान अपनी सबसे मजबूत प्लेइंग इलेवन के साथ उतरा था, लेकिन मैच शुरू होते ही पिछड़ गया। पहले बैटिंग करते हुए 7 ओवर में ही उनके टॉप-5 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए थे और टीम बहुत छोटे स्कोर पर सिमटती दिख रही थी। तभी अजमतुल्लाह ओमरजई ने मोर्चा संभाला। उन्होंने काउंटर अटैक करते हुए शानदार फिफ्टी लगाई और मोहम्मद नबी के साथ मिलकर 83 रन की अहम साझेदारी की। दोनों ने भारत के ऑलराउंडर्स की जमकर खबर ली। लेकिन 156 रन का टोटल इस भारतीय बैटिंग लाइन-अप के सामने कभी भी काफी नहीं था।
SEPT 15, 2026 17:44 IST

IND vs AFG Live Score: वैभव सूर्यवंशी के लिए हर तरफ से उठी आवाज

अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के पहले टी20 मुकाबले में जब वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में मौका नहीं मिला तो सोशल मीडिया से लेकर क्रिकेट के गलियारों में हर जगह वैभव सूर्यवंशी के लिए आवाज उठती दिखाई दी। पूर्व दिग्गज क्रिकटर्स से लेकर पूर्व सेलेक्टर तक उन्हें प्लेइंग-11 में शामिल करने की वकालत करते नजर आए थे।
SEPT 15, 2026 17:42 IST

IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान को हर हाल में जीतना होगा मैच

13 सितंबर को सीरीज से पहले मुकाबले में तकरीबन 7 महीने बाद अपना पहला टी20 मैच खेल रही अफगानिस्तान टीम के लिए कुछ भी अच्छा नहीं हुआ। साल 2026 टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बाद यह अफगानिस्तान की पहली परीक्षा थी, और वो इसमें फेल हो गई। भारत ने उन्हें हर डिपार्टमेंट में पीछे छोड़ दिया।

पहले मैच में मिली एकतरफा हार
पहले मैच में एकतरफा हार के बाद अब अफगानिस्तान के पास सोचने के लिए ज्यादा वक्त नहीं है। आज दूसरा टी20 मैच है और अगर उन्हें सीरीज में बने रहना है तो जल्दी से वापसी करनी होगी।
SEPT 15, 2026 17:38 IST

IND vs AFG Live Score: फ्री में कहां देखें दूसरा टी20 मुकाबला

अगर आप भारत vs अफगानिस्तान का दूसरा टी20 मैच बिना पैसे के देखना चाहते हैं तो आपके पास एक आसान ऑप्शन है। अगर आपके घर में DD Free Dish लगा है तो आप इस मैच को बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं। ये मुकाबला DD Sports चैनल पर लाइव दिखाया जाएगा और इसके लिए आपको कोई सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत नहीं है।
SEPT 15, 2026 17:37 IST

IND vs AFG Live Score: अरुण जेटली स्टेडियम में आंकड़े चौंकाने वाले

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अब तक 16 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। यहां का रिकॉर्ड साफ कहता है कि टॉस जीतकर चेज करो और मैच जीतो। यहां 16 में से 11 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम जीती है। इस मैदान पर सबसे बड़ा स्कोर भारत का है। टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ 221/9 बनाए थे। वहीं सबसे छोटा स्कोर श्रीलंका का है, जो सिर्फ 120 रन पर सिमट गई थी। यहां सबसे बड़ी रन चेज 212 रन की है, जो साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ ही किया था। इससे साफ है कि आज भी 200 पार स्कोर बन सकता है और चेज भी हो सकता है।
SEPT 15, 2026 17:33 IST

IND vs AFG Live Score: कौन किस टीम की कर रहा कप्तानी

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। 13 सितंबर को सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया था, जिसे भारतीय टीम ने 7 विकेट से जीता था। पिछले मुकाबले की तरह ही इस मुकाबले में भारतीय टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर और अफगानिस्तान टीम की कमान इब्राहिम जादरान संभाल रहे हैं।
SEPT 15, 2026 17:31 IST

IND vs AFG Live Score: कितने बजे उछाला जाएगा टॉस का सिक्का

भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी20 मुकाबला आज शाम नई दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि इस मुकाबले के लिए टॉस का सिक्का 7 बजे उछाला जाएगा। टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे है और आज का मुकाबला जीतकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी।
SEPT 15, 2026 17:29 IST

IND vs AFG Live Score: भारत और अफगानिस्तान की रफ्तार में अंतर

साल 2024 के टी20 वर्ल्ड कप के बाद पावरप्ले में रन बनाने की रफ्तार में भारत और अफगानिस्तान में बहुत ज्यादा अंतर है। जहां इस दौरान भारत ने 61 मैचों में पॉवरप्ले में 9.97 की रफ्तार से रन बनाए हैं, वहीं अफगानिस्तान ने 26 मैचों में सिर्फ 7.33 की रफ्तार से रन बनाए हैं। इसका मतलब यह हुआ कि भारत शुरू से ही अटैक करता है।
SEPT 15, 2026 17:28 IST

IND vs AFG Live Score: अभिषेक शर्मा का रहा है जलवा

बता दें कि साल 2025 के बाद से जब-जब भारतीय टीम ने टी20 मुकाबला जीता है, तब-तब अभिषेक शर्मा का बल्ला चला है। जीत वाले मैचों में उन्होंने 1109 रन बनाए हैं, इस दौरान उनका औसत तकरीबन 37 का रहा है।
SEPT 15, 2026 17:24 IST

IND vs AFG Live Score: प्लेइंग-11 में बदलाव होना तय

वरुण चक्रवर्ती के बाहर होने के बाद आज के मैच में प्लेइंग इलेवन में बदलाव तय है। अगर वाशिंगटन सुंदर फिट हैं तो उनका खेलना लगभग पक्का है, क्योंकि वह बैटिंग और बॉलिंग दोनों कर सकते हैं और टीम को 6वें बॉलर का ऑप्शन देंगे। वहीं वरुण की जगह रवि बिश्नोई को मौका मिल सकता है। बिश्नोई लंबे समय से टीम से बाहर हैं और उनके पास इस मौके को भुनाने का शानदार चांस है।
SEPT 15, 2026 17:23 IST

IND vs AFG Live Score: टीम इंडिया पर पड़ी चोटों की मार

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 में टीम इंडिया को 6वें बॉलर की कमी खली थी और अब दूसरे मैच से पहले टीम को एक और बड़ा झटका लगा है। मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती चोट की वजह से पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। वरुण का बाहर होना कप्तान श्रेयस अय्यर और कोच गौतम गंभीर के लिए बड़ी टेंशन है, क्योंकि अब उन्हें वरुण की जगह नया खिलाड़ी भी लाना है और बॉलिंग का बैलेंस भी ठीक करना है।
SEPT 15, 2026 17:21 IST

IND vs AFG Live Score: क्या बारिश डाल सकती है खेल में खलल?

आज दिल्ली में मौसम क्रिकेट के लिए एकदम साफ रहने वाला है। दिनभर धूप खिली रहेगी और मैच के दौरान मौसम खुला रहेगा। हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक सुबह-दोपहर और शाम के समय कहीं-कहीं बहुत हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन इससे मैच पर कोई असर नहीं पड़ेगा। फैंस को पूरा 40 ओवर का मैच देखने को मिलेगा।

ओस का रोल होगा अहम
तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री के आसपास रहेगा। उमस थोड़ी महसूस हो सकती है, लेकिन खिलाड़ियों के लिए कंडीशन अच्छी रहेगी। मैच में सबसे अहम रोल ओस का रहेगा। शाम होते ही ओस गिरने लगेगी, जिससे दूसरी पारी में गेंदबाजों को गेंद पर ग्रिप बनाने में परेशानी होगी।
SEPT 15, 2026 17:18 IST

IND vs AFG Live Score: भारत और अफगानिस्तान के किन खिलाड़ियों पर नजरें

भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरे टी20 में फैंस की नजरें कुछ खास खिलाड़ियों पर टिकी रहेंगी। अगर वैभव सूर्यवंशी के साथ अभिषेक शर्मा ओपनिंग करते हैं तो ये जोड़ी अफगानिस्तान के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। दूसरी तरफ भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर भी शानदार फॉर्म में हैं और उनसे एक बार फिर बड़ी पारी की उम्मीद है। वहीं, जसप्रीत बुमराह के आने से भारतीय तेज गेंदबाजी अटैक और मजबूत हो गया है।

अफगानिस्तान की तरफ से कप्तान इब्राहिम जादरान और स्टार स्पिनर राशिद खान पर सबकी नजरें होंगी। पहले मैच में राशिद ज्यादा असर नहीं डाल पाए थे, लेकिन दिल्ली की सूखी पिच पर वो वापसी कर सकते हैं।
SEPT 15, 2026 17:16 IST

IND vs AFG Live Score: वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है वापसी

दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय फैंस की सबसे ज्यादा नजरें 15 साल के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर होंगी। जहां पहले मुकाबले में उन्हें प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली थी। वहीं उनकी जगह पर खेले संजू सैमसम भी फ्लॉप ही साबित हुए थे। इसके बाद फैंस को उम्मीद है कि आज उन्हें प्लेइंग-11 में मौका मिल सकता है।
SEPT 15, 2026 17:14 IST

IND vs AFG Live Score: टॉस जीतकर क्या करना चाहेंगे कप्तान

अरुण जेटली स्टेडियम काफी हाई-स्कोरिंग ग्राउंड है। यहां 200 रन का टारगेट भी सेफ नहीं माना जाता है और आसानी से चेज हो जाता है। दिल्ली में इस मैच में सबसे बड़ा रोल ओस का होगा। शाम होते ही यहां ओस गिरना आम है। दूसरे मैच में भी दूसरी पारी में जमकर ओस गिरने की उम्मीद है। ओस गिरते ही पूरा खेल बदल जाता है। आउटफील्ड गीली हो जाती है और गेंदबाजों के लिए मुश्किलें बढ़ जाती हैं। स्पिनर हो या तेज गेंदबाज, गीली गेंद पर ग्रिप बनाना बहुत मुश्किल हो जाता है। गेंद हाथ से फिसलती है और सही लाइन-लेंथ पर बॉल डालना टफ हो जाता है।

वहीं बल्लेबाजों के लिए फ्लडलाइट्स में दूसरी पारी में बैटिंग करना और आसान हो जाता है। गीली गेंद बल्ले पर और अच्छे से आती है। इसी वजह से यहां टॉस बहुत अहम हो जाता है। टॉस जीतने वाला कप्तान लगभग हमेशा पहले गेंदबाजी करना पसंद करता है, ताकि ओस का फायदा उठाकर बाद में टारगेट को आसानी से चेज किया जा सके।