IND U19 vs SA U19 First YODI Highlights: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पहले वनडे में दी 25 रन से मात, बारिश से प्रभावित मुकाबले में DLS से हुआ हार जीत का फैसला
वैभव की कप्तानी में खेलने उतरी टीम इंडिया
जिंबाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में 15 जनवरी, 2026 से शुरू होने जा रहे अंडर-19 विश्व कप 2026 के आगाज से पहले भारतीय टीम वैभव सूर्यवंशी की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज में अपनी तैयारियों को परखने जा रही है। सीरीज का पहला मुकाबला शनिवार 3 जनवरी, 2026 को बेनोनी के विलोमूर पार्क में खेला जा रहा है। भारतीय टीम की कमान आयुष म्हात्रे के चोटिल होने की वजह से 14 साल के होनहार वैभव सूर्यवंशी के हाथों में सौंपी गई है। पहली बार वो टीम की कप्तानी करते नजर आ रहे हैं।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं।
दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारत की अंडर-19 टीम:
वैभव सूर्यवंशी (कप्तान), आरोन जॉर्ज (उपकप्तान), वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आर.एस. अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान ए. पटेल, मोहम्मद एनान, हेनिल पटेल, डी. दीपेश, किशन कुमार सिंह, उधव मोहन, युवराज गोहिल, राहुल कुमार।
भारत श्रृंखला के लिए दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 टीम:
मुहम्मद बुलबुलिया (कप्तान), जे जे बैसन, डैनियल बोसमैन, कॉर्न बोथा, पॉल जेम्स, एनाथी खितशिनी तेम्बालेथु, माइकल क्रुइस्कैम्प, अदनान लागाडियन, बयांदा माजोला, अरमान मनैक, बैंडिले मबाथा, लेथाबो फाहलामोहलाका, जेसन राउल्स, एनटांडोयेनकोसी सोनी, जोरिक वान शल्कविक।
IND U19 vs SA U19 Live Score: भारत ने पहले वनडे में दी द. अफ्रीका को 25 रन से मात
भारत की अंडर-19 टीम ने दक्षिण अफ्रीका की अंडर-19 टीम को बारिश से प्रभावित पहले वनडे में 25 रन के अंतर से मात देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 10 विकेट पर 301 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद खेल रोके जाने तक द. अफ्रीका ने 27.4 ओवर में 148 रन बना लिए थे। इसके बाद मैच दोबारा शुरू नहीं हो सका।IND U19 vs SA U19 Live Score: बारिश की वजह से खेल रुका
बारिश की वजह से खेल रुका हुआ है।IND U19 vs SA U19 Live Score: बिजली कड़कने की वजह से रुका खेल
बिजली कड़कने की वजह से खेल को रोक दिया गया है।IND U19 vs SA U19 Live Score: 27 ओवर में बनाए 3 विकेट पर 143 रन
दक्षिण अफ्रीका ने 27 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 143 रन बना लिए हैं। अरमान मनैक 41 (57) और जोरिच वॉन शल्कविक 60 (70) रन बनाकर खेल रहे हैं।IND U19 vs SA U19 Live Score: द. अफ्रीका ने पहुंचा 100 रन के पार
द. अफ्रीका ने 301 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 100 रन के पार 18.4 ओवर में पहुंच गई है।IND U19 vs SA U19 Live Score: द. अफ्रीका ने 18 ओवर में बनाए 3 विकेट पर 96 रन
द. अफ्रीका ने 301 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 18 ओवर में 3 विकेट पर 96 रन बना लिए हैं। अरमान मनैक 18 (29) और जोरिच वॉन शल्कविक 46 (50) रन बनाकर खेल रहे हैं।IND U19 vs SA U19 Live Score: द. अफ्रीका ने 12 ओवर में बनाए 3 विकेट पर 72 रन
द. अफ्रीका ने 301 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 12 ओवर में 3 विकेट पर 72 रन बना लिए हैं। अरमान मनैक 3 (10) और जोरिच वॉन शल्कविक 29 (27) रन बनाकर खेल रहे हैं।IND U19 vs SA U19 Live Score: द. अफ्रीका ने 9 ओवर में बनाए 2 विकेट पर 58 रन
दक्षिण अफ्रीका ने 301 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 9 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 58 रन बना लिए हैं। जोन्स रोल्स 12 (10) और जोरिच वॉन शल्कविक 22 (22) रन बनाकर खेल रहे हैं।IND U19 vs SA U19 Live Score: द. अफ्रीका ने 8 ओवर में बनाए 2 विकेट पर 52 रन
दक्षिण अफ्रीका ने 301 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 2 विकेट के नुकसान पर 52 रन बना लिए हैं। जोन्स रोल्स 11 (9) और जोरिच वॉन शल्कविक 17 (17) रन बनाकर खेल रहे हैं।IND U19 vs SA U19 Live Score: द. अफ्रीका को लगा दूसरा झटका
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम को दूसरा झटका दीपेश ने सातवें ओवर की दूसरी गेंद पर कप्तान मोहम्मद बुलबुलिया के रूप में दिया। बुलबुलिया 5 (7) रन बनाकर बोल्ड हो गए। 41 के स्कोर पर दूसरा विकेट मेजबान टीम ने गंवाया।IND U19 vs SA U19 Live Score: द. अफ्रीका को लगा पहला झटका
द. अफ्रीका को पहला झटका पांचवें ओवर की पांचवीं गेंद पर अदनान लगाडियन के रूप में लगा। उन्हें दीपेश देवेंद्रन ने पटेल के हाथों कैच करा दिया। लगाडियन19 (15) रन बना सके। द. अफ्रीका ने 5 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 35 रन बना लिए हैं। जोरीच वान शल्कविक और कप्तान मोहम्मद बुलबुलिया मैदान पर हैं। शल्कविक16 (14) और बुलबुलिया 0 रन बनाकर मैदान पर हैं।IND U19 vs SA U19 Live Score: द. अफ्रीका ने बनाए 4 ओवर में 25 रन
जीत के लिए 301 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी द. अफ्रीकी टीम ने 4 ओवर में 25 रन बना लिए हैं। जोरीच वान शल्कविक 16 (14) और अदनान लगाडियन 9 (10) रन बनाकर खेल रहे हैं।IND U19 vs SA U19 Live Score: भारत को लगा आठवां झटका
भारत को आठवां झटका पारी के 49वें ओवर की चौथी गेंद पर लगा। मोहम्मद अन्नान 4 (5) रन बनाकर आउट हुए।IND U19 vs SA U19 Live Score: भारत ने 48 ओवर में बनाए 7 विकेट पर 271 रन
भारत ने द. अफ्रीका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 48 ओवर में 7 विकेट पर 271 रन बना लिए हैं।IND U19 vs SA U19 Live Score: भारत ने 47.2 ओवर में बनाए 7 विकेट पर 268 रन
भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 47.2 ओवर में 7 विकेट पर 268 रन बना लिए हैं। बिजली कड़कने की वजह से मैच को रोक दिया गया है।IND U19 vs SA U19 Live Score: शतक से चूके हरवंश
हरवंश पंगालिया शतक बनाने से चूक गए हैं। वह 95 गेंद में 93 रन बनाकर आउट हुए। भारत ने 47 ओवर में 266 रन के स्कोर पर 7 विकेट गंवा दिए हैं। आखिरी 3 ओवर का खेल बाकी है।IND U19 vs SA U19 Live Score: आखिरी 10 ओवर का खेल जारी
आखिरी 10 ओवर का खेल चल रहा है। भारत ने 5 विकेट के नुकसान पर 217 रन बना लिए हैं। हरवंश 72 रन बनाकर खेल रहे हैं और उनके पास शतक लगाने का मौका है।IND U19 vs SA U19 Live Score: 200 रन के करीब भारतीय टीम
हरवंश और आर.एस. अंबरीश के शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर भारत 200 रन के करीब पहुंच गया है। अब भी 13 ओवर का खेल बाकी है।IND U19 vs SA U19 Live Score: भारत के 150 रन पूरे
भारत ने 33वें ओवर में 150 रन का आंकड़ा छू लिया है। अंबरीश अर्धशतक से केवल 5 रन दूर हैं जबकि पंगालिया 38 रन बना कर नाबाद हैं।IND U19 vs SA U19 Live Score: 29 ओवर बाद भारत का स्कोर 130/4
29 ओवर का खेल खत्म हो चुका है। भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर 130 रन बना लिए हैं। पिछले 5 ओवर से दोनों बल्लेबाज लगभग 6 की रन-रेट से रन बना रहे हैं जो भारतीय टीम के अच्छे संकेत हैं। अंबरीश 34 और पंगालिया 30 रन बनाकर खेल रहे हैं। इन दोनों ने कुछ हद तक टीम की वापसी करा दी है।IND U19 vs SA U19 Live Score: भारत को लगा चौथा झटका, वेदांत त्रिवेदी लौटे पवेलियन
भारत को चौथा झटका 67 के स्कोर पर लगा। वेदांत 21 (30) रन बनाकर कैच दे बैठे। हर्षवर्धन पंगालिया और आरएस अंबरीश 2-2 रन बनाकर खेल रहे हैं। 18 ओवर में भारत ने 4 विकेट पर 71 रन बना लिए हैं।IND U19 vs SA U19 Live Score: अभिज्ञान कुंडू लौटे पवेलियन
भारतीय टीम को तीसरा झटका पारी के 14वें ओवर की तीसरी गेंद पर अभिज्ञान कुंडू के रूप में लगा। कुंडू 21 (34) रन बनाकर रनआउट हो गए। 67 के स्कोर पर भारतीय टीम को तीसरा झटका लगा। उनके आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने हरवंश पंगालिया आए हैं। वेदांत त्रिवेदी 21(28) रन बनाकर खेल रहे हैं।IND U19 vs SA U19 Live Score: भारत ने 13 ओवर में बनाए 2 विकेट पर 66 रन
भारत ने 13 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 66 रन बना लिए हैं। वेदांत त्रिवेदी 21 (28) और अभिज्ञान कुंडू 21 (34) रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत ने 10.5 ओवर में 50 रन के आंकड़े को पार किया।IND U19 vs SA U19 Live Score: भारत ने 10 ओवर में 2 विकेट पर 45 रन
भारत ने बनाए 10 ओवर में 2 विकेट पर 45 रन बना लिए हैं। वेदांत 20 (23) और अभिज्ञान कुंडू 6 (20) रन बनाकर खेल रहे हैं।IND U19 vs SA U19 Live Score: भारत ने 8 ओवर में बनाए 2 विकेट पर 38 रन
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 2 विकेट पर 38 रन बना लिए है। विहान त्रिवेदी 15 (18) और अभिज्ञान कुंडु 4 (12) रन बनाकर खेल रहे हैं।IND U19 vs SA U19 Live Score: नहीं चला कप्तान वैभव सूर्यवंशी का बल्ला
वैभव सूर्यवंशी बतौर कप्तान पहली बार खेलते हुए 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। सूर्यवंशी 11 (12) रन बनाकर विकेट के पीछे कैच दे बैठे। ब्रैसन ने उनका शिकार किया।IND U19 vs SA U19 Live Score: भारत ने 5 ओवर में बनाए एक विकेट पर 26 रन
भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 ओवर में एक विकेट पर 26 रन बना लिए हैं। वैभव सूर्यवंशी और वेदांत त्रिवेदी 10-10 रन बनाकर खेल रहे हैं।IND U19 vs SA U19 Live Score: तकनीकी कारणों से नहीं हो पाया भारत में सीधा प्रसारण
🚨 MATCH UPDATE
— Star Sports (@StarSportsIndia) January 3, 2026
Owing to technical issues at the event organizer's end, the IND U19 🆚 SA U19 Youth ODI series is unavailable for live broadcast. pic.twitter.com/MMIE4537kn
IND U19 vs SA U19 Live Score: वैभव सूर्यवंशी का साथ देने आए वेदांत त्रिवेदी
वैभव सूर्यवंशी का साथ देने वेदांत त्रिवेदी आए हैं। वैभव सूर्यवंशी 1 रन बनाकर और वेदांत 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।IND U19 vs SA U19 Live Score: भारत को लगा पहला झटका, आरोन जॉर्ज लौटे पवेलियन
भारतीय टीम को पहला झटका पारी के दूसरे ओवर की पहली गेंद पर लगा। ओपनिंग करने आए आरोन जॉर्ज को मजोला की गेंद पर कैच दे बैठे। जॉर्ज ने 5 (7) रन बनाए। भारतीय टीम को 5 के स्कोर पर पहला झटका लगा।IND U19 vs SA U19 Live Score: दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस, किया पहले गेंदबाजी का फैसला
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।IND U19 vs SA U19 Live Score: विश्व कप से पहले है फुल ड्रेस रिहर्सल
भारतीय और दक्षिण अफ्रीकी दोनों टीमों की 15 जनवरी से शुरू होने जा रहे अंडर-19 विश्व कप से पहले ये फुल ड्रेस रिहर्सल है।IND U19 vs SA U19 Live Score: वैभव सूर्यवंशी संभाल रहे हैं कमान
भारतीय टीम की कप्तानी इस सीरीज के लिए 14 साल के स्टार वैभव सूर्यवंशी के हाथों में है। आरोन जॉर्ज टीम के उपकप्तान हैं। आयुष म्हात्रे और विहान मल्होत्रा कलाई की चोट की वजह से सीरीज से बाहर हैं।IND U19 vs SA U19 Live Score: एक बजे होगा टॉस
मैच भारतीय समयानुसार दोपहर डेढ़ बजे शुरू होगा। मैच का टॉस एक बजे होगा।IND U19 vs SA U19 Live Score: भारत और दक्षिण अफ्रीका की अंडर-19 टीमों के बीच मुकाबला आज
भारत और दक्षिण अफ्रीका की अंडर-19 टीमों के बीच आज तीन मैच की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। मैच में भारतीय टीम की कमान युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी संभाल रहे हैं।IND vs WI 4th T20I Today Match Timing: आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20, जानिए कितने बजे और कहां होगा मैच
मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पोस्ट से दिया बड़ा संकेत, IPL 2027 में फिर कप्तान बन सकते हैं रोहित शर्मा
बांग्लादेश के विकेटकीपर-बल्लेबाज लिटन दास ने तोड़ा 60 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड, जन्मदिन को खास बनाया
SA vs AUS: तीन साल बाद वापसी करने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी
Champions League: दिग्गज फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड का हुआ बुरा हाल, अब वाइकिंग से मिली हार
© 2026 Times Horizon Private Limited
