IND U19 vs ENG U19 Final: कब और कहां देखें भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर-19 फाइनल मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग

आयुष म्हात्रे एंड कंपनी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बना ली। हरारे में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मैच में भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया। भारत इसके साथ ही 10वें फाइनल में जगह बनाने में सफल रहा, जहां उसका सामना इंग्लैंड से होगा।

IND U19 vs ENG U19 Final: अंडर-19 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। भारत के सामने 311 रन का विशाल लक्ष्य था, जिसे उसने एरॉन जॉर्ज के शानदार 114 रन की पारी के दम पर 53 गेंद शेष रहते 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इसके साथ ही भारतीय अंडर-19 टीम रिकॉर्ड 10वीं बार फाइनल में पहुंच गई है। यह किसी भी टीम द्वारा यूथ वनडे और अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा चेज भी है।

ICC Under 19 World Cup 2026 Final

अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल मैच शेड्यूल (ICC)

311 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की ओर से वैभव सूर्यवंशी ने पावरप्ले में आक्रामक तेवर दिखाते हुए शानदार शुरुआत दिलाई। वैभव ने 33 गेंद में 68 रन की पारी खेली और टीम इंडिया के जीत का टोन सेट कर दिया। उन्होंने इस सीजन भारत की ओर से सबसे तेज अर्धशतक लगाया। उन्होंने केवल 24 गेंद में फिफ्टी पूरी की और भारतीय टीम को विस्फोटक शुरुआत दी।

End of Feed