IND U19 vs PAK U19 LIVE HIGHLIGHTS: टीम इंडिया को पाकिस्तान ने दी करारी शिकस्त, अजान अवैस रहे जीत के हीरो

India u-19 vs PAK U-19 Asia Cup 2023 Live Score Highlights: अंडर-19 एशिया कप 2023 में रविवार को खेले गए भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले में टीम इंडिया के हाथ निराशा लगी। पहले बल्लेबाजी करते हुए 259 रन बनाने वाली टीम इंडिया इस स्कोर को डिफेंड करने में नाकामयाब रही।

India u-19 vs PAK U-19 Asia Cup 2023 Live Score Highlights: दुबई में खेले जा रहे अंडर-19 एशिया कप 2023 में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। अजान अवैस की नाबाद 105 और साद बेग की 68 रन की पारी के दम पर पाकिस्तान की युवा टीम ने इस मुकाबले में भारतीय टीम को 8 विकेट से हरा दिया। पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 260 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने 2 विकेट खोकर 18 गेंद शेष रहते आसानी से हासिल कर लिया।

IND U-19 vs PAK U-19

भारत vs पाकिस्तान अंडर 19 (फोटो- ACC Media twitter)

इससे पहले टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आदर्श सिंह के 62, कप्तान उदय सहारण के 60 और सचिन धास के 58 रन की पारी के दम पर 9 विकेट खोकर 259 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद जीशान ने सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए जबकि आमिर हसन और उबैद शाह ने 2-2 विकेट चटकाए। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान का विजय रथ जारी है और 2 में दो जीत दर्ज कर टीम ग्रुप ए में प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई है, जबकि 2 में एक मुकाबला जीतने वाली भारतीय टीम नंबर दो पर है।

End of Feed