IND-A vs AUS-A: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय महिला टीम घोषित, इनको मिली बड़ी जिम्मेदारी

India-A vs Australia-A: भारतीय महिला-ए टीम अब ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने को तैयार है। भारतीय महिला-ए टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला-ए टीम के बीच कुल तीन टी20, तीन वनडे और एक टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इस मुकाबले के लिए कई युवा खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है।

India-A vs Australia-A: भारतीय महिला-ए टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी। इसको लेकर बीसीसीआई ने 18 सदस्यीय टीम का ऐलान किया। टीम में सीनियर खिलाड़ियों के साथ युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिन्नू मणि को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। वे टीम की कमान संभालेंगी। इसके अलावा श्वेता सेहरावत को उपकप्तान बनाया गया है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डेब्यू करने वाली विकेटकीपर-बल्लेबाज उमा छेत्री, प्रिया पुनिया को भी टीम में शामिल किया है। टीम में शबनम शकील को भी शामिल किया गया है, लेकिन इनको फिटनेस टेस्ट पास करना होगा। उसके बाद ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उतर सकेंगी।

IND-A vs AUS-A, IND A vs AUS A, IND vs AUS, India-A vs Australia-A, Australia tour Schedule, BCCI, Indian womens team announced, Minnu Mani, Shweta Sehrawat, Priya Punia, Cricket News Hindi, Cricket News in Hindi, Sports News in Hindi,

उमा छेत्री को कैप देती हुईं हरमनप्रीम कौर। (फोटो- BCCI Twitter)

सीरीज की शुरुआत 7 अगस्त से

भारतीय महिला-ए टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला-ए टीम के बीच मल्टी फॉर्मेट टूर की शुरुआत 7 अगस्त को एलन बॉर्डर फील्ड से होगी। दोनों टीमों के बीच टी20 मैच से सीरीज का आगाज होगा। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी20 के अलावा तीन वनडे और एकमात्र टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी।

End of Feed