LIVEIND A Vs SL A Match Highlights: हीरो से विलन बने अरशद खान, सुपर ओवर में हारी टीम इंडिया; वैभव सूर्यवंशी का नहीं चला बल्ला
IND A Vs SL A Live Cricket Score Today Match, इंडिया वर्सेज श्रीलंका ट्राई नेशन सीरीज 2026 लाइव क्रिकेट स्कोरकार्ड स्ट्रीमिंग, भारत बनाम लंका मैच लाइव अपडेट: श्रीलंका की मेजबानी में खेली जा रही ट्राई नेशन ए वनडे सीरीज रोचक हो चली है। 15 जून को भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया मैच टाई रहा। इसके बाद सुपर ओवर में श्रीलंका ने भारत को छह रन से हरा दिया। यहां पढ़ें लाइव मैच के अपडेट्स।

IND A Vs SL A Match Highlights: हीरो से विलन बने अरशद खान, सुपर ओवर में हारी टीम इंडिया; वैभव सूर्यवंशी का नहीं चला बल्ला
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। SL A v s IND A Live Score: आज यानी सोमवार, 15 जून 2026 को इंडिया-ए टीम फाइनल में अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए श्रीलंका ए के खिलाफ उतरी। अफगानिस्तान के खिलाफ मिली हार के बाद भारत के लिए मुश्किलें बढ़ गई थी। टीम को फाइनल का टिकट हासिल करने के लिए टीम इंडिया को यह मैच हर हाल में जीतना था। हालांकि, रोमांचक मैच टाई रहा। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 265 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंका 9 विकेट पर 265 रन ही बना सकी। अरशद खान ने आखिरी ओवर में पांच रन बचाकर मैच सुपर ओवर में पहुंचा दिया।
सुपर ओवर में अरशद खान ने 16 रन लुटा दिए। इसके जवाब में भारतीय टीम मात्र 10 रन ही बना सकी। वैभव सूर्यवंशी ने तीन गेंद पर 7 रन बनाए। सूर्यांश ने तीन गेंद पर तीन रन बनाए और भारत 6 रन से मैच हार गया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम ने ठोस शुरुआत की लेकिन, निशांत सिंधु ने टीम को पहला झटका दिया। इसके विकेटों का पतन शुरू हो गया। हालांकि, सदीरा समरविक्रमा ने एक छोर संभालते हुए अर्धशतक जड़ा। एक समय श्रीलंका की टीम जीत की दहलीज पर खड़ी थी। आखिरी ओवर में टीम को जीत के लिए महज पांच रन चाहिए थे। आखिरी ओवर करने आए अरशद खान ने दूसरी गेंद पर समरविक्रमा को 93 के स्कोर पर आउट कर मैच में रोमांच पैदा कर दिया। वहीं, आखिरी गेंद पर श्रीलंका को दो रन चाहिए थे। प्रभसिमरन के सटीक थ्रो के चलते श्रीलंका एक रन ही बना सका और मैच टाई हो गया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया ए की शुरुआत खराब रही। वैभव सूर्यवंशी का बल्ला एक बार फिर नहीं चला। वह 21 रन बनाकर आउट हुए। 29 के स्कोर पर भारत का पहला विकेट। इसके बाद 39 के स्कोर पर प्रभसिमरन भी पवेलियन लौट गए। 91 के स्कोर पर कप्तान तिलक वर्मा 23 रन बनाकर आउट हुए। पिछले दो मैच में उम्दा पारी खेलने वाले ऋतुराज गायकवाड़ 37 रन बनाकर आउट हो गए। भारत ने 143 के स्कोर पर 7 विकेट गंवा दिये थे।
यहां से सूर्यांश शेडगे और विप्रज निगम ने टीम को संभाला। दोनों ने अपने-अपने अर्धशतक पूरे। विप्रज निगम 51 रन बनाकर रन आउट हुए। वहीं, सूर्यांश शेडगे ने 72 रन की पारी खेली। दोनों के बीच 8वें विकेट के लिए 90 गेंद पर 104 रन की साझेदारी की। इसकी मदद से भारत ने 49.2 ओवर में 265 रन बनाए।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-
भारत ए (प्लेइंग इलेवन): प्रभसिमरन सिंह, वैभव सूर्यवंशी, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, आयुष बडोनी, सूर्यांश शेडगे, निशांत सिंधु, अनुकूल रॉय, अरशद खान, विप्रज निगम, यश ठाकुर
श्रीलंका ए (प्लेइंग इलेवन): निरोशन डिकवेला, अविष्का फर्नांडो, विशेन हलंबगे, सदीरा समरविक्रमा, अहान विक्रमसिंघे, सहान अराछिगे, वानुजा सहान, विजयकांत वियास्कंथ, कुगथास मथुलन, चमिका करुणारत्ने, मोहम्मद शिराज
यहां पढ़ें मैच के लाइव अपडेट्स।
IND A Vs SL A लाइव क्रिकेट स्कोर: 6 रन से हारी भारतीय टीम
सुपर ओवर में 17 रन बनाने उतरी भारतीय टीम 6 रन से पीछे रह गई। सूर्यांश शेडगे और वैभव सूर्यवंशी मिलकर मात्र 10 रन ही बना सके। सूर्यवंशी ने तीन गेंद पर 7 रन बनाए। वहीं, सूर्यांश ने तीन गेंद पर तीन रन बनाए। भारत को इस हार से नुकसान हो उठा। फाइनल में पहुंचने की उसकी उम्मीदों को झटका लगा है।
IND A Vs SL A लाइव क्रिकेट स्कोर: श्रीलंका ने सुपर ओवर में बनाए 16 रन
भारत की तरफ से सुपर ओवर अरशद खान करने आए। उन्होंने ओवर में 16 रन खर्च किए। इस ओवर में एक सिक्स लगा। अरशद ने एक वाइड और एक नो बॉल के साथ कुल 8 गेंद फेंकी। अब भारत को जीत के लिए 17 रन बनाने हैं।
IND A Vs SL A लाइव क्रिकेट स्कोर: मैच टाई
श्रीलंका को आखिरी के चार ओवर में जीत के लिए 25 रन चाहिए थे। क्रीज पर सेट बल्लेबाज सदीरा समरविक्रमा खेल रहे थे। आखिरी ओवर में श्रीलंका को पांच रन चाहिए थे। अरशद खान ने दूसरे गेंद पर समरविक्रमा को 93 को आउट कर मैच में रोमांच पैदा कर दिया। अब श्रीलंका को तीन गेंद पर 4 रन चाहिए थे। अरशद ने मैच आखिरी गेंद तक खींचा। आखिरी गेंद पर दो रन चाहिए थे। श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने दो रन लेना चाहा लेकिन एक बल्लेबाज रन आउट हो गया और मैच टाई हो गया। अब फैसला सुपर ओवर में होगा।
IND A Vs SL A लाइव क्रिकेट स्कोर: 24 गेंद पर चाहिए 26 रन
श्रीलंका की पारी के 46 ओवर समाप्त हो गए हैं। आखिरी के 24 गेंद पर 25 रन चाहिए। समरविक्रामा 83 रन बनाकर खेल रहें। भारत को जीतने के लिए तीन विकेट चटकाने हैं।
IND A Vs SL A लाइव क्रिकेट स्कोर: समरविक्रमा का अर्धशतक
श्रीलंका के मिडिल ऑर्डर के धाकड़ बल्लेबाज समरविक्रमा ने 64 गेंद पर चार चौकों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। श्रीलंका ने 27 ओवर के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 170 रन बना लिए हैं। भारत को जीतने के लिए पांच विकेट चाहिए वहीं, मेजबान को 96 रन की जरूरत है।
IND A Vs SL A लाइव क्रिकेट स्कोर: श्रीलंका की आधी टीम लौटी पवेलियन
श्रीलंका की आधी टीम लौटी पवेलियन, सदीरा 30 रन बनाकर डंटे हुए हैं।
IND A Vs SL A लाइव क्रिकेट स्कोर: 15 ओवर बाद श्रीलंका का स्कोर
15 ओवर के बाद श्रीलंका ए ने 3 विकेट के नुकसान पर 118 रन बना लिए हैं।
IND A Vs SL A लाइव क्रिकेट स्कोर: 100 रन के करीब श्रीलंका की टीम
श्रीलंका ए ने 2 विकेच के नुकालन पर 12वें ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 97 रन बना लिए हैं। सदीरा 21 और डिकवेला 25 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 266 रन के टारगेट का पीछा कर रही है श्रीलंका।
IND A Vs SL A लाइव क्रिकेट स्कोर: श्रीलंका का गिरा दूसरा विकेट
8वें ओवर की तीसरी गेंद पर आयुष बडोनी ने विशेन को LBW आउट किया। वह 17 रन बनाकर आउट हुए। सदीरा समरविक्रमा बल्लेबाजी करने के लिए क्रीज पर आए हैं। डिकवेला 24 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। 8 ओवर के बाद श्रीलंका ने दो विकेट के नुकसान पर 76 रन बना लिए हैं।
IND A Vs SL A लाइव क्रिकेट स्कोर: श्रीलंका को लगा पहला झटका
5वें ओवर की आखिरी गेंद पर निशांत सिंधु ने अविष्का फर्नांडों को क्लीन बोल्ड कर भारत को पहली सफलता दिलाई। अविष्का 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे। विशेन बल्लेबाजी करने के लिए क्रीज पर आए हैं। पांच ओवर के बाद श्रीलंका ने एक विकेट के नुकसान पर 56 रन बना लिए हैं।
IND A Vs SL A लाइव क्रिकेट स्कोर: श्रीलंका की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी
श्रीलंका के सलामी बल्लेबाजों की ताबड़तोबड़ बल्लेबाजी जारी है। 14 गेंद पर डिकवेला 20 और 12 गेंद पर अविष्का 22 रन बनाकर खेल रहे हैं। श्रीलंका ने 4.2 ओवर में 52 रन बना लिए हैं। श्रीलंका को सधी हुई शुरुआत मिल गई है।
IND A Vs SL A लाइव क्रिकेट स्कोर: भारत को लगी 10 रन की पेनल्टी
श्रीलंका की पारी का आगाज हो गया है। टीम को 10 रन अतिरिक्त मिले हैं। वहीं, भारत को 10 रन की पेनल्टी लगी है। बल्लेबाजी के दौरान विप्रज निगम पिच के बीच में दौड़ते हुए पाए गए। इसके चलते भारत को दो बार 5-5 रन की पेनल्टी लगी। श्रीलंका ने 10 रन से आगे खेलना शुरू किया। 3 ओवर के बाद श्रीलंका ने 36 रन बना लिए हैं। अविष्का और डिकवेला क्रीज पर हैं।
IND A Vs SL A लाइव क्रिकेट स्कोर: भारत ने दिया 266 का टारगेट
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.2 ओवर में 265 रन बनाए। श्रीलंका को जीत के लिए 266 रन का टारगेट दिया। 8वें विकेट के लिए हुई 104 रन की साझेदारी ने भारत ने फाइट करने का मौका दिया। सूर्यांश शेडगे 72 रन बनाकर आउट हुए। मोहम्मद शिराज और विजयकांत वियास्कंथ तीन-तीन विकेच चटकाए।
IND A Vs SL A लाइव क्रिकेट स्कोर: विप्रज निगम ने अपनी विकेट की कुर्बान
48वें ओवर की पहली गेंद पर विप्रज निगम रन आउट हुए। निगम क्रीज पर थे शिराज ने गेंद की। विकेट के पीछे कीपर से फंबल हुआ और शेडगे तब तक विप्रज के पास पहुंच गए थे। इसके बाद विप्रज ने क्रीज छोड़ दी और गेंदबाज ने गिल्लां बिखेर दी। विप्रज ने शेडगे के लिए अपनी विकेट कुर्बान कर दी। वह 49 गेंद पर 51 रन बनाकर आउट हुए। दोनों के बीच 90 गेंद पर 104 रन की साझेदारी हुई।
IND A Vs SL A लाइव क्रिकेट स्कोर: विप्रज निगम का अर्धशतक
सुयश शेडगे के बाद विप्रज निगम ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। 47 गेंद पर छह चौके की मदद से विप्रज ने यह फिफ्टी पूरी की। शेडगे और निगम ने पहले संभलकर खेला फिर बाद में दोनों ने हाथ खोले। 143 रन पर भारत के 7 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। यहां से दोनों ने ना सिर्फ पारी को संभाला बल्कि भारत को 250 के करीब पहुंचा दिया है। 47 ओवर समाप्त हो चुके हैं। भारत ने 247 रन बना लिए हैं। दोनों के बीच 89 गेंद पर 104 रन की शतकीय साझेदारी हो चुकी है।
IND A Vs SL A लाइव क्रिकेट स्कोर: सूर्यांश शेडगे का अर्धशतक
सूर्यांश शेडगे ने 48 गेंद पर तीन चौके और एक छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 8वें विकेट के लिए विप्रज निगम के साथ 71 गेंद पर 76 रन की साझेदारी की। शेडगे 49 गेंद पर 51 रन और विप्रज 40 गेंद पर 31 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत ने 44 ओवर में 219 रन बना लिए हैं। भारतीय पारी में 6 ओवर का खेल बचा है।
IND A Vs SL A लाइव क्रिकेट स्कोर: भारत का स्कोर 150 के पार
भारत ने किसी तरह 150 का स्कोर पार कर लिया है। 37 ओवर समाप्त हो गए हैं और सात विकेट गिर चुके हैं। अनुकूल राय 7 रन बनाकर आउट हुए। सुयश शेडगे 28 रन और विप्रज निगम 10 रन बनाकर क्रीज पर हैं। मुश्किल पिच पर दोनों भारत को लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।
IND A Vs SL A लाइव क्रिकेट स्कोर: भारत ने गंवाए 6 विकेट
भारतीय टीम की पारी लड़खड़ा गई है। मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज एक के बाद एक पवेलियन लौट गए हैं। बडोनी ने 15 रन बनाए। निशांत सिंधु 6 रन बनाकर आउट हुए। क्रीज पर अनुकूल रॉय और सुयश शेडगे मौजूद हैं। 30 ओवर के बाद भारत ने छह विकेट के नुकसान पर 138 रन बना लिए हैं।
IND A Vs SL A लाइव क्रिकेट स्कोर: भारत का गिरा चौथे विकेट
भारत ने अपना चौथा विकेट भी गंवा दिया है। सेट बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ 42 गेंद पर 37 रन बनाकर आउट हुए। क्रीज बडोनी और निशांत मौजूद हैं। 21 ओवर के बाद भारत ने 114 रन बना लिए हैं।
IND A Vs SL A लाइव क्रिकेट स्कोर: भारत का गिरा तीसरा विकेट
भारत को तीसरा झटका लगा है। कप्तान तिलक वर्मा 32 गेंद पर 23 रन बनाकर आउट हुए। तिलक के आउट होने के बाद आयुष बडोनी क्रीज पर आए हैं। भारत ने 92 के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट गंवाया। तिलक वर्मा और ऋतुराज के बीच 54 गेंद पर 52 रन की साझेदारी हुई।