IND vs BAN: मीरपुर टेस्ट में हार बंद कर देगी टीम इंडिया के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के दरवाजे?

  • Written by: नवीन चौहान
  • Updated Dec 24, 2022, 09:41 PM IST

क्या बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर में खेले जा रहे सीरीज के दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच में हार आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की भारतीय टीम की संभावनाओं को खत्म करे देगी।

मीरपुर: बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन टीम इंडिया के सिर पर हार की तलवार लटकने लगी है। स्पिनर्स के लिए मददगार पिच पर भारतीय टीम को जीत के लिए चौथी पारी में 145 रन का लक्ष्य मिला है। उसने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट खोकर 45 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 100 रन की और दरकार है जबकि उसके 6 विकेट शेष हैं।

Indian-Cricket-team

भारतीय क्रिकेट टीम( साभार AP)

ऐसे में जानते हैं कि अगर बांग्लादेश के स्पिनर्स का जादू चला और टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा तो उसकी लगातार दूसरी बार आईसीसी विश्व कप जीत की संभावनाओं पर क्या फर्क पड़ेगा?

End of Feed