ICC World Cup 2023: भारत-पाकिस्तान महामुकाबले की तारीख बदलने पर पीसीबी हुआ राजी, अब इस दिन होगी भिड़ंत

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 2, 2023, 10:50 AM IST

भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व कप 2023 के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 15 अक्टूबर को अहमदाबाद में खेले जाने वाले मैच की तारीख में बदलाव के लिए पीसीबी राजी हो गया है। अब इस दिन खेला जाएगा महामुकाबला।

कराची: भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व कप का बहुचर्चित मुकाबला 15 की बजाय 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में होगा और पीसीबी अपने दो मैचों की तारीखों में बदलाव के आईसीसी और बीसीसीआई के प्रस्ताव पर सहमत हो गया है। पाकिस्तानी टीम अब श्रीलंका के खिलाफ हैदराबाद में 12 अक्टूबर की बजाय 10 अक्टूबर को खेलेगी जिससे भारत के खिलाफ मैच से पहले तीन दिन का समय मिल जायेगा।

Babar Azam Rohit Sharma

बाबर आजम और रोहित शर्मा

14 अक्टूबर को खेला जाएगा मुकाबला

नवरात्रि का पहला दिन होने के कारण भारत और पाकिस्तान मैच एक दिन पहले(14 अक्टूबर) कराया जा रहा है। आईसीसी और बीसीसीआई ने पीसीबी से उसके दो मैचों के कार्यक्रम में बदलाव के लिये संपर्क किया था। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद जल्दी ही संशोधित कार्यक्रम जारी करेगी क्योंकि कुछ और मैचों के कार्यक्रम में बदलाव हुआ है। पाकिस्तानी टीम का आईसीसी विश्व कप 2023 का मौजूदा कार्यक्रम इस प्रकार है।

End of Feed