मुंबई: भारत की मेजबानी में अक्टूबर-नवंबर में विश्व कप 2023 का आयोजन होना है। टूर्नामेंट के कार्यक्रम का ऐलान हो चुका है। प्रशसकों को टिकटों की बिक्री का बेसब्री से इंतजार है जिससे कि वो अपनी-अपनी टीमों का समर्थन करने के लिए स्टेडियम पहुंच सकें। ऐसे में बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने विश्व कप की टिकटों को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है।
जयशाह
विश्व कप में फिजिकल टिकट होगा जरूरी
जयशाह ने इस बात की पुष्टि की है कि आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के लिए ई-टिकट नहीं होगी। प्रशंसकों को स्टेडियम में फिजिकल टिकट लेकर ही प्रवेश करना होगा। बोर्ड ने ये फैसला राज्य क्रिकेट संघों के साथ मिलकर लिया है। केवल द्विपक्षीय सीरीज के लिए ही ई टिकट उपलब्ध होंगे।
आईपीएल फाइनल से पहले फैली थी अव्यवस्था
आईपीएल 2023 के फाइनल से पहले अहमदाबाद में अफरातफरी की स्थिति तब देखने को मिली जब प्रशंसक अपने ई टिकट भुनाने आए। स्टेडियम में अव्यवस्था फैल गई थी। ऐसे में बड़े आयोजन से पहले बीसीसीआई ने फिजिकल टिकट बेचने का फैसला किया है। जय शाह ने आश्वसान दिया है कि टिकटों के सुचारू वितरण के लिए 7-8 केंद्र बनाए जाएंगे।
कार्यक्रम में हो सकता है मामूली बदलाव
कार्यक्रम में बदलाव के लिए तीन बोर्ड ने आईसीसी को पत्र लिखा है। ऐसे में कार्यक्रम में मामूली बदलाव हो सकता है। जय शाह ने कहा है कि कार्यक्रम में मामूली बदलाव तारीखों में हो सकता है वेन्यू नहीं बदले जाएंगे। भारत पाकिस्तान के बीच अहमदाबाद में खेला जाने वाला मुकाबला नवरात्रि के पहले दिन के फेर में फंस गया है। मैच को 14 अक्टूबर को स्थानांतरित करने की चर्चा जोरों पर है लेकिन जय शाह ने कहा है कि एक तीन में तीन मुकाबले नहीं खेले जा सकते।
