ICC T20I Rankings: ताजा आईसीसी टी20 रैंकिंग का ऐलान, ऐसा है भारतीय खिलाड़ियों का हाल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 19, 2022, 04:18 PM IST

ICC T20I Rankings, Suryakumar Yadav: आईसीसी टी20 विश्व कप के मुख्य मुकाबलों से पहले जारी हुई ताजा टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में भारत के सूर्यकुमार यादव ने दूसरे स्थान पर अपना दबदबा बरकरार रखा है। आइए जानते हैं कि आईसीसी की इस ताजा रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का कैसा है हाल।

भारत के सूर्यकुमार यादव बुधवार को जारी आईसीसी पुरुष रैंकिंग के अपडेट के बाद दूसरे स्थान पर बरकरार हैं। वह टी20 विश्व कप में दूसरे सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज के तौर पर मैदान में उतरेंगे। पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान (861 रेटिंग अंक) ने न्यूजीलैंड में त्रिकोणीय श्रृंखला के दौरान निरंतर प्रदर्शन की बदौलत टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर अपनी बढ़त बढ़ा ली है जबकि सूर्यकुमार (838 रन) रविवार को एमसीजी में दोनों देशों के बीच होने वाले मुकाबले से पहले दूसरे स्थान पर कायम हैं।

suryakumar_yadav

सूर्यकुमार यादव

केएल राहुल (13), विराट कोहली (15) और कप्तान रोहित शर्मा (16) सभी ताजा अपडेट में अपने स्थान पर बरकरार हैं। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम दक्षिण अफ्रीका के ऐडन मार्कराम और न्यूजीलैंड के डेवोन कोनवे से आगे तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। शीर्ष 10 में एकमात्र बदलाव न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स की रैंकिंग में हुआ है जो बांग्लादेश और पाकिस्तान के खिलाफ त्रिकोणीय श्रृंखला में प्रदर्शन के बूते 13 पायदान के शानदार उछाल से 10वें स्थान पर पहुंच गये।

End of Feed