T20 World Cup 2024 Semi-Finals: टी20 विश्व कप सेमीफाइनल की 4 टीमें हुईं तय, यहां जानिए कौन किससे खेलेगा

T20 World Cup 2024 Semi Final Date Time, Full Schedule, Teams Name: अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेला जा रहा टी20 वर्ल्ड कप अब अपने अंत की ओर बढ़ गया है और अब 27 जुलाई को सेमीफाइनल के मुकाबले खेले जाने वाले हैं। भारतीय समयानुसार एक ही दिन में दोनों सेमीफाइनल खेले जाने वाले हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल की टीमें तय
  • भारत का इंग्लैंड से होगा मैच
  • द.अफ्रीका की अफगानिस्तान से टक्कर

T20 World Cup 2024 Semi Final Teams Name: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल की टीमें तय हो गई है। वेस्टइंडीज में खेले जा रहे टूर्नामेंट में सुपर 8 के अंतिम मैच से सेमीफाइनल की टीम तय हुई है। इसके सेमीफाइनल में भारत, इंग्लैंड, द.अफ्रीका और अफगानिस्तान ने क्वालिफाई किया है। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के दोनों सेमीफाइनल मैच 27 जुलाई को खेले जाने वाले हैं। इसमें पहला मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 6 बजे शुरू होगा वहीं दूसरा सेमीफाइनल रात को 8 बजे शुरू होगा।

T20 WC SEMI FINAL TEAMS.

टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल टीमें

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के पहले सेमीफाइनल में द.अफ्रीका की टक्कर अफगानिस्तान से होने वाली है। वहीं दूसरे मैच में भारतीय क्रिकेट टीम की टक्कर इंग्लैंड से होने वाली है। पहले मैच का आयोजन त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में किया जाएगा वहीं दूसरे मैच का आयोजन गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में किया जाने वाला है।

End of Feed