टेस्ट क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए आईसीसी ने उठाया यह कदम

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 25, 2024, 05:32 PM IST

टेस्ट क्रिकेट की घटती लोकप्रियता को बढ़ाने के लिए आईसीसी ने एक बड़ा कदम उठाया है। इसके पीछे आईसीसी का उद्देश्य टेस्ट क्रिकेट को बढ़ावा देना है। मुख्य रूप से इसकी पहल क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के अध्यक्ष मार्क बेयर्ड ने की थी, जिसका भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई ) और इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने भी समर्थन किया था।

आईसीसी बिग थ्री (तीन बड़े क्रिकेट बोर्ड) के इतर अन्य क्रिकेट बोर्ड के लिए 2025 से एक समर्पित राशि जारी कर सकती है। इसका उद्देश्य टेस्ट क्रिकेट को बढ़ावा देना है और इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि अन्य बोर्ड आकर्षक फ्रेंचाइजी लीग से प्रतिस्पर्धा करने के साथ साथ अपने लिए एक टैलेंट पूल का निर्माण कर सकें।

cricket news, sports news, sports news hindi, khel samachar,  (51)

इंग्लैंड क्रिकेट टीम (साभार-ICC)

मुख्य रूप से इसकी पहल क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के अध्यक्ष मार्क बेयर्ड ने की थी, जिसका भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई ) और इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने भी समर्थन किया था। इस पहल का उद्देश्य यह भी है कि इससे तमाम बोर्ड के खिलाड़ियों के लिए संतोषजनक मैच फीस सुनिश्चित करने के लिए एक केंद्रीय कोष का निर्माण किया जा सकेगा। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि इस साल क्रिसमस तक इस प्रस्ताव को अनुमति मिल जाएगी और अगले वर्ष से इस पर अमल भी कर लिया जाएगा।

End of Feed