Champions Trophy 2025 के लिए भारत का पाकिस्तान जाना मुश्किल, ICC ने तैयार किया बी प्लान

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी को लेकर लगातार चर्चाओंं का बाजार गर्म है। इसे पाकिस्तान में किया जाना है लेकिन अभी तक तय नहीं किया गया है। इसी बीच इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल का एक बड़ा अपडेट सामने आया है जो कि जान लेना जरूरी है।

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर हर टीम ने तैयारियां शुरू कर दी है लेकिन इसका आयोजन कहां किया जाएगा ये अभी तक तय नहीं किया गया है। भारत ने 2024 का टी20 विश्व कप जीतकर आईसीसी ट्रॉफी के लिए अपने 11 साल के सूखे को समाप्त कर दिया। आखिरकार इस सूखे को समाप्त करने के बाद, मेन इन ब्लू अब इस जीत की लय को जारी रखने और अधिक ट्रॉफियां अपने नाम करने की उम्मीद करेगा। अगला टूर्नामेंट आईसीसी के कैलेंडर के मुताबिक पाकिस्तान में होना संभावित है। इसके लिए पीसीबी जमकर तैयारियां भी कर रहा है लेकिन भारत का अभी तक इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान जाना तय नहीं है ऐसे में आईसीसी ने अलग तैयारियां शुरू कर दी है।

IND vs PAK AP

भारत बनाम पाकिस्तान (फोटो- ap)

कई रिपोर्टें आई हैं जिनमें कहा गया है कि भारत दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण राजनीतिक संबंधों के कारण पाकिस्तान की यात्रा करने को तैयार नहीं है। अब ऐसा लग रहा है कि ऐसी स्थिति उत्पन्न होने पर आईसीसी ने बी प्लान तैयार कर लिया है। क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार आईसीसी ने पाकिस्तान के बाहर कुछ मैच खेलने के लिए आयोजन की लागत को कवर करने के लिए बजट में वृद्धि को मंजूरी दी है। आईसीसी ने कथित तौर पर पूरे टूर्नामेंट के लिए 544.6 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी है।

End of Feed