अंतरिक्ष से नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंची आईसीसी विश्व कप ट्रॉफी 2023, 27 जून को होगी वर्ल्ड टूर की शुरुआत, ऐसा है पूरा कार्यक्रम

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jun 26, 2023, 10:28 PM IST

आईसीसी विश्व कप 2023 के वर्ल्ड टूर की शुरुआत सोमवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में हो गई। ट्रॉफी की यात्रा 27 जून को शुरू होगा जो कि अबतक की सबसे बड़ी यात्रा होगी।

दुबई: भारत में इस साल होने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के पुरुष एकदिवसीय विश्व कप 2023 से पहले इसकी ट्रॉफी के दौरे की बड़े स्तर पर शुरुआत की गई। दौरे की शानदार अंदाज में शुरुआत हुई जब ट्रॉफी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में शानदार लैंडिंग से पहले पृथ्वी से एक लाख 20 हजार फीट ऊपर समताप मंडल में छोड़ा गया। ट्रॉफी को एक विशिष्ट स्ट्रैटोस्फेरिक (समतापमंडलीय) गुब्बारे से जोड़ा गया और इस दौरान फोर-के कैमरों से पृथ्वी के वायुमंडल के किनारे पर ट्रॉफी की कुछ आश्चर्यजनक तस्वीरें खींची गईं।

End of Feed