IPL फाइनल के दिन अहमदाबाद में होगी ICC की बैठक, क्या मोहसिन नकवी आएंगे भारत

भारत-पाक क्रिकेट रिश्ते इस समय बेहद तनावपूर्ण दौर से गुजर रहे हैं। पहले यह ICC मीटिंग कतर की राजधानी दोहा में मार्च-अप्रैल में होनी थी, लेकिन पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण इसे भारत शिफ्ट कर दिया गया।

IPL 2026 का फाइनल 31 मई को है। इस दौरान अहमदाबाद में ICC की अहम बैठकें होनी हैं। ICC की बैठकें 30 और 31 मई को निर्धारित हैं। इस बीच चर्चा चल रही है कि बैठक में शामिल होने क्या पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी भारत आएंगे? दरअसल, भारत-पाक क्रिकेट रिश्ते इस समय बेहद तनावपूर्ण दौर से गुजर रहे हैं। पहले यह ICC मीटिंग कतर की राजधानी दोहा में मार्च-अप्रैल में होनी थी, लेकिन पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण इसे भारत शिफ्ट कर दिया गया। इससे पहले 21 मई को चीफ एग्जीक्यूटिव्स कमेटी की वर्चुअल बैठक भी तय है।

Mohsin Naqvi (1)

मोहसिन नकवी (ICC/IPL)

PCB चेयरमैन होने के नाते मीटिंग में शामिल होना जरूरी

PCB चेयरमैन होने के नाते मोहसिन नकवी का ICC बोर्ड मीटिंग में शामिल होना सामान्य बात है। लेकिन भारत-पाक के मौजूदा हालात को देखते हुए उनकी भारत यात्रा पर सस्पेंस बना हुआ है। पाकिस्तानी मीडिया में तो यहां तक दावा किया जा रहा है कि नकवी को IPL फाइनल देखने का आधिकारिक न्योता भी भेजा गया है। हालांकि भारत की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है और इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि भी नहीं हो सकी है।मोहसिन नकवी सिर्फ PCB चीफ ही नहीं हैं। वो पाकिस्तान सरकार में मंत्री भी हैं और एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष भी। यही वजह है कि उनकी संभावित भारत यात्रा को केवल क्रिकेट के चश्मे से नहीं देखा जा रहा। इसे कूटनीतिक नजरिए से भी तौला जा रहा है।

End of Feed